15 अगस्त का इतिहास

15 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 227वॉ ( लीप ईयर में 228वॉ ) दिन है, साल में अभी 138 दिन बाकी है।
15 अगस्त को हर साल भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

16 अगस्त का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें


15 अगस्त को ,उत्तर कोरिया,दक्षिण कोरियाबहरीन और कांगो में स्वतंत्रता दिवसबांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त 1519 को पनामा शहर बनाया गया।

15 अगस्त 1772 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।

15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली तक 37 किलोमीटर की दूरी में  पहली यात्री ट्रेन चलाई , हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

15 अगस्त 1872 को स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1886 को भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ।

15 अगस्त 1907 को स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में इंडियन बैंक की स्थापना हुई।

15 अगस्त 1912 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1915 को भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1918 को प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1924 को हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ।

अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

15 अगस्त 1924 को प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1933 को भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1938 को चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ। 

15 अगस्त 1942 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ।

15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

15 अगस्त 1947 को युगवाणी (पत्रिका) देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका बना।

15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

15 अगस्त 1947 को रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की शुरुआत हुई।

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ।

15 अगस्त 1947 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1948 को दक्षिण कोरिया की स्थापना हुई।


15 अगस्त 1950 को भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

15 अगस्त 1959 को उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1971 को बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

15 अगस्त 1972 को बलूचिस्तान पाकिस्तान में मिल गया।

15 अगस्त 1972 को हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय से इनकार कर स्वतंत्र रहने की घोषणा की।

15 अगस्त 1972 को भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

15 अगस्त 1975 को भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1975 को बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति हुई,बांगलादेश के राष्ट्राध्यक्ष शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या हुई तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन किया गया।

15 अगस्त 1979 को फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।

15 अगस्त 1982 को राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

15 अगस्त 1989 को क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

15 अगस्त 1990 को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

15 अगस्त 1994 को सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

15 अगस्त 1998 को उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

15 अगस्त 2000 को उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।

15 अगस्त 2002 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

15 अगस्त 2004 को गुजरात के मुख्यमंत्री अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ। 

15 अगस्त 2004 को लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

15 अगस्त 2007 को दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।

15 अगस्त 2008 को स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त 2011 को बिहार में लोकसेवा अधिकार अधिनियम लागू किया गया।

15 अगस्त 2018 को उत्‍तर रेलवे की तीन सौ गाडि़यों के लिए नई समय सारणी लागू की गई।

15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नौ सौ 42 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

15 अगस्त 2018 को नील नदी में नाव के पलटने से 22 लोगों की मृत्यु हो गई।

15 अगस्त 2018 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमले के कारण 48 छात्रों और 30 जवानों की मौत हो गई।

15 अगस्त 2018 को भारत के पूर्व क्रिकेटर कप्तान अजीत वाडेकर का निधन हो गया।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास