10 अगस्त का इतिहास

10 अगस्त ग्रेगोररियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 222वाँ (लीप ईयर में 223वाँ )दिन है,साल में अभी143 दिन बाकी है।

10 अगस्त को विश्व जैैव दिवस और डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस मनाया जाता है।

10 अगस्त 612 ईसापूर्व को असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई और निनेवह नगर का पतन हुआ।

10 अगस्त 941 वियतनामी सम्राट ली होन का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1500 को पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने।

10 अगस्त 1511 को पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।

10 अगस्त 1664 को ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 1675 को इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।

10 अगस्त 1678 को हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौत पर हस्ताक्षर किए गए।

10 अगस्त 1759 को कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।

10 अगस्त 1776 को अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे।

10 अगस्त 1787 को तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।

10 अगस्त 1809 को इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1814 को नेस्ले कंपनी की स्थापना करने वाले हेनरी नेस्ले का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1821 को मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना।

10 अगस्त 1822 को सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1831 को कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोसा में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1846 को अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए विधेयक को मंजूरी दी।

10 अगस्त 1860 को प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1894 को देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1916 को भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1920 को प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किया।

10 अगस्त 1926 को इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।


10 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।

10 अगस्त 1962 को बच्चों के चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक "अमेजिंग फैंटेसी" में नजर आया।

10 अगस्त 1963 को चंबल के बीहड़ों से संसद तक पहुंचने वाली फूलन देवी का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1966 को अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप आॅफ केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा गया, जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।

10 अगस्त 1977 को झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्यामलाल गुप्त "पार्षद" का निधन हुआ।

10 अगस्त 1979 को उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित किया गया।

10 अगस्त 1980 को भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन हुआ।

10 अगस्त 1990 को पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था, शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।

10 अगस्त 1995 को प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को चेचेन्या में इस्लामिक शूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

10 अगस्त 2000 को श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री चुने गए।

10 अगस्त 2000 को जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

10 अगस्त 2001 को अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन प्राप्त हुआ।

10 अगस्त 2003 को यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।

10 अगस्त 2003 को इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।

10 अगस्त 2004 को संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 2006 को तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

10 अगस्त 2008 को अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।

10 अगस्त 2008 को चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

10 अगस्त 2010 को भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र "गगन" का सफल परीक्षण किया।

10 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री ने जैव ईंधन दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन्‍य जीव, वन और तटवर्ती नियमन क्षेत्र से संबंधित मंजूरी देने के लिए "परिवेश" वेब पोर्टल की शुरूआत की।

10 अगस्त 2018 को संसद ने ऋण शोधन प्रक्रिया संहिता संशोधन विधेयक 2018 पारित कर दिया।

10 अगस्त 2018 को लोकसभा ने मध्‍यस्‍थता और समझौता संशोधन विधेयक 2018 पारित कर दिया।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास