26 अगस्त का इतिहास

26 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 238वॉ (लीप ईयर में 239वॉ ) दिन है, साल में अभी 127 दिन बाकी है।

26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है।

25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

26 अगस्त 1303 को अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया।

26 अगस्त 1541 को तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।

26 अगस्त 1676 को ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1743 फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री और ऑक्सीजन की खोज करने वाले ऐन्टोनी लेवाएज़ियर का जन्म हुआ। इन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है।

26 अगस्त 1891 को हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1910 को प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का निधन हुआ।

26 अगस्त 1910 को भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म युगोस्लाविया के स्कोपजी में हुआ।

26 अगस्त 1914 को बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

26 अगस्त 1920 को अमेरिका में 19वें संविधान संशोधन के बाद महिलाओं को मताधिकार मिला।

26 अगस्त 1927 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1928 को हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी  आेम प्रकाश मुंजल का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1956 को प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी मेनका गाँधी का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1964 को प्रसिद्ध साहित्यकार गीत, ग़ज़ल दिनेश रघुवंशी का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1972 को भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म हुआ।

26 अगस्त 1975 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का निधन हुआ।

26 अगस्त 1977 को जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत करते।

26 अगस्त 1978 को जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।

26 अगस्त 1982 को नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

26 अगस्त 1988 को म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।

26 अगस्त 1929 को अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।

26 अगस्त 1994 को इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।

26 अगस्त 1999 को माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

 26 अगस्त 2001 को बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।

26 अगस्त 2002 को दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू किया गया।

26 अगस्त 2007 को पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

26 अगस्त 2008 को तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।

26 अगस्त  2012 को प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का निधन हुआ।

26 अगस्त 2013 को फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

26 अगस्त 2015 को अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

26 अगस्त 2017 को 23वां दिल्ली पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ।

26 अगस्त 2017 को थाईलैण्‍ड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा भ्रष्‍टाचार के मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही देश छोड़कर चली गई।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास