18 अक्टूबर का इतिहास

18 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 291वॉ (लीप ईयर में 292वॉ) दिन है, साल में अभी 74 दिन बाकी है।

18 अक्टूबर 1386 को जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी।

19 अक्टूबर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

18 अक्टूबर 1564 को इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका की यात्रा शुरू की।

18 अक्टूबर 1565 को फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।

18 अक्टूबर 1572 को स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

18 अक्टूबर 1648 उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।

18 अक्टूबर 1878 थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध कराइ।

18 अक्टूबर 1891 को अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुई।

18 अक्टूबर 1892 को अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।

18 अक्टूबर 1898 को अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्जे में ले लिया।

18 अक्टूबर 1900 को काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।

18 अक्टूबर 1920 को भारत में गुजरात विद्यापीठ की स्थापना महात्मा गांधी ने की थी

18 अक्टूबर 1922 को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुयी, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।

अक्टूबर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

18 अक्टूबर 1925 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।

18 अक्टूबर 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

18 अक्टूबर 1950 को फिल्म अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ।

18 अक्टूबर 1954 को टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा की।

18 अक्टूबर 1963 को लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।

18 अक्टूबर 1967 को हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

18 अक्टूबर 1972 को पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण किया गया

18 अक्टूबर 1973 को अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

18 अक्टूबर 1976 को प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण  का निधन हुआ।

18 अक्टूबर 1976 को विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

18 अक्टूबर 1980  पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई(अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

18 अक्टूबर 1985 को सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी दी गई।

18 अक्टूबर 1989 को पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।

18 अक्टूबर 1991 को दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

18 अक्टूबर 1995 को कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

18 अक्टूबर 1998 को भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे को रोकने के लिए सहमत हुए।

18 अक्टूबर 2000 को श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति मिली।

18 अक्टूबर 2004 को कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

18 अक्टूबर 2004 को म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

18 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

18 अक्टूबर 2007 को पाकिस्तान के कराची शहर में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल। भुट्टो बाल बाल बची।

18 अक्टूबर 2007 को आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।

18 अक्टूबर 2007 को कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

18 अक्टूबर 2007 को सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

18 अक्टूबर 2008 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

18 अक्टूबर 2012 को सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किया जिसमें 40 लोग मारे गए।