13 मार्च का इतिहास

13 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 72वॉ (लीप ईयर में 73 वॉ) दिन है, साल मे अभी 293 दिन बाकी है।

13 मार्च 1560 को स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।

13 मार्च 1800 को मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का निधन हुआ।

13 मार्च 1878 को वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।

13 मार्च 1884 को अमेरिका ने मानक समय अपनाया।

13 मार्च 1899 को आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का जन्म हुआ।

13 मार्च 1921 को मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।

मार्च में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

13 मार्च 1940 को भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या कर दी ।

13 मार्च 1961 को ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा ।

13 मार्च 1961 को भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।

13 मार्च 1963 को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।

13 मार्च 1964 को तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।

13 मार्च 1971 को हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का जन्म हुआ।

13 मार्च 1973 को सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

13 मार्च 1980 को युवा राजनेता वरुण गांधी का जन्म हुआ।

13 मार्च 1996 को स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।

13 मार्च 1996 को हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता शफ़ी ईनामदार का निधन हुआ।

13 मार्च 1997 को सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।

13 मार्च 1999 को शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने

13 मार्च 1999 को 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।

13 मार्च 2002 को राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

12 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

13 मार्च 2003 को इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।

13 मार्च 2004 को भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का निधन हुआ।

13 मार्च 2008 को राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक 2008 को पारित किया।

13 मार्च 2008 को हिन्दुस्तान टाइम्स और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।

13 मार्च 2008 को नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।

13 मार्च 2008 को सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।

13 मार्च 2009 को सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।

13 मार्च 2012 को बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हो गई ।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास        13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास             13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास              13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास         13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास      13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास