16 मार्च का इतिहास

16 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 75वॉ (लीप ईयर में 76 वॉ) दिन है, साल मे अभी 290 दिन बाकी है।

16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।

16 मार्च 1527 को बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।

16 मार्च 1693 को इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।

16 मार्च 1906 को भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म हुआ।

16 मार्च 1907 को विश्व का सबसे बड़ा क्रूजर ब्रिटिश इनविसिबल का निर्माण ग्लासगो में हुआ।

16 मार्च 1910 को भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इ​फ्तिकार अली खान पटौदी का जन्म हुआ।

16 मार्च 1916 को हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म हुआ।

16 मार्च 1922 को सुल्तान फोआद प्रथम ने मिस्र के सुल्तान बने और इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।

16 मार्च 1942 को V-2 रॉकेट को लांच किया गया , लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया।

16 मार्च 1947 को प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन हुआ।

16 मार्च 1955 को प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विजयानन्द त्रिपाठी का निधन हुआ।

मार्च में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

16 मार्च 1966 को अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया गया।

16 मार्च 1976 को आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया।

16 मार्च 1989 को मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।

16 मार्च 1995 को नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।

16 मार्च 1998 को चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

16 मार्च 1999 को फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन हुआ।

16 मार्च 2003 को ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।

16 मार्च 2004 को रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट होने से 21 लोग मरे।

16 मार्च 2005 को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।

16 मार्च 2006 को चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण किया।

15 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

16 मार्च 2006 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।

16 मार्च 2007 को एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।

16 मार्च 2008 को मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुँची।

16 मार्च 2008 को परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किया।

16 मार्च 2008 को वेन जियावाओ को दुबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया।

16 मार्च 2009 को विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल को पाक में भारत के नये उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त गया।

16 मार्च 2009 को शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।

16 मार्च 2012 को भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

16 मार्च 2013 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना के कारण 24 सैनिक मरे।

16 मार्च 2014 को क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।

16 मार्च 2018 को पंजाब में पटियाला की अदालत ने मानव तस्‍करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को दोषी ठहराया।

16 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

16 जनवरी का इतिहास    16 फरवरी का इतिहास

16 मार्च का इतिहास        16 अप्रैल का इतिहास

16 मई का इतिहास          16 जून का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास      16 अगस्त का इतिहास 

16 सितम्बर का इतिहास   16 अक्टूबर का इतिहास

16 नवम्बर का इतिहास    16 दिसम्बर का इतिहास