12 मार्च का इतिहास

नमस्ते !

12 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 71वॉ (लीप ईयर में 72 वॉ) दिन है, साल मे अभी 294 दिन बाकी है।

13 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

12 मार्च को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस, तिब्बती महिला विकास दिवस और डांडी कूच दिवस मनाया जाता है।

12 मार्च 604 को ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन हुआ।

12 मार्च 1609 को अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।

12 मार्च 1612 को बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हुई।

12 मार्च 1755 को अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

मार्च में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

12 मार्च 1913 को भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।

12 मार्च 1922 को महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया।

12 मार्च 1927 को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्म हुआ।

12 मार्च 1928 को कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।

12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की. इसका उद्देश्य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए 'नमक क़ानून को तोड़ना'।

12 मार्च 1960 को मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन हुआ।

12 मार्च 1970 को अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गई।

12 मार्च 1984 को भारतीय गायका श्रेया घोषाल का जन्म हुआ।

12 मार्च 1992 को मारिशस गणराज्य घोषित किया गया।

12 मार्च 1993 को मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक लोग घायल हो गए।

12 मार्च 1998 को प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।

12 मार्च 2003 को सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या कर दी गई।

12 मार्च 2004 को दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन को पद से निलम्बित किया गया।

12 मार्च 2004 को लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ हो गया।

12 मार्च 2006 को ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ हो गई।

12 मार्च 2007 को जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

11 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

12 मार्च 2008 को अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।

12 मार्च 2008 को पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

12 मार्च 2008 को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।

12 मार्च 2008 को विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।

12 मार्च 2009 को वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

12 मार्च 2011 को परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी।

12 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास      12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास