02 मार्च का इतिहास

02 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 61वॉ (लीप ईयर में 62 वॉ) दिन है, साल में अभी 304 दिन बाकी है।
02 मार्च 1700 को छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन हुआ।

03 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

02 मार्च 1807 को अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी,दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।

02 मार्च 1819 को अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।

02 मार्च 1836 को टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।

02 मार्च 1866 को निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।

02 मार्च 1869 को उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का निधन हुआ।

02 मार्च 1901 को दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।

02 मार्च 1919 को अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक में मास्को में हुई।

02 मार्च 1932 को राजनीतिज्ञ बसंत सिंह खालसा का जन्म हुआ।

02 मार्च 1949 को भारत की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा 'भारत कोकिला' के नाम से लोकप्रिय सरोजिनी नायडू जी का निधन हुआ।

02 मार्च 1969 को सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही ,ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।

मार्च में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

02 मार्च 1970 को अफ्रीका महाद्वीप का देश रोडेशिया ( अब जिंबाब्वे ) स्वतंत्र राष्ट्र बना।

02 मार्च 1982 को बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।

02 मार्च 1983 को सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

02 मार्च 1986 को भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार का जन्म हुआ।

02 मार्च 1991को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।

02 मार्च 1995 को फर्मी लैब  शोधकर्ताओं ने 'टॉप क्वार्क' की खोज की आधिकारिक घोषणा की।

02 मार्च 1995 को इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता किया गया।

02 मार्च 1997 को चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

02 मार्च 1999 को व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन किया गया।

02 मार्च 2000 को चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना हुए।

01 मार्च का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

02 मार्च 2002 को कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।

02 मार्च 2006 को नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न हुआ।

02 मार्च 2006 को भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।

02 मार्च 2008 को आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

02 मार्च 2008 को हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया।

02 मार्च 2008 को ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे।

02 मार्च 2008 को नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।

02 मार्च 2009 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।

02 मार्च 2012 को जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।

02 मार्च 2018 को वियतनाम के राष्‍ट्रपति तरन दाई कुआंग तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आए।

02 मार्च 2018 को आज़रबेजान की राजधानी बाकू में एक नशा मुक्ति केन्‍द्र में लगी आग से तीस लोग मारे गए।

02 मार्च 2018 को त्रिपुरा के मत्‍स्‍य पालन और सहकारी मंत्री खगेन्द्र जमातिया का नई दिल्‍ली के अस्‍पताल में निधन हो गया।

02 मार्च 2018 को भारत की नवजोत कौर ने किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया।

02 मार्च 2018 को विश्व की अपनी प्रथम समुद्री यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का दूसरा समुद्री पोत आई एन एस वी तरिणी दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन बंदरगाह पहुंचा।

02 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

02 जनवरी का इतिहास     02 फरवरी का इतिहास

02 मार्च का इतिहास         02 अप्रैल का इतिहास

02 मई का इतिहास           02 जून का इतिहास

02 जुलाई का इतिहास      02 अगस्त का इतिहास

02 सितम्बर का इतिहास   02 अक्टूबर का इतिहास

02 नवम्बर का इतिहास     02 दिसम्बर का इतिहास