28 मार्च का इतिहास

28 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 87वॉ दिन है, साल में अभी 278 दिन बाकी है।

28 मार्च को राष्ट्रीय नौवहन दिवस मनाया जाता है।

28 मार्च 1552 को सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का निधन हुआ।

28 मार्च 1736 को ब्रिटेन के अविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड के ग्रीनीक नगर में जन्म हुआ।

28 मार्च 1795 को पोलैंड का विभाजन हुआ।

28 मार्च 1868 क रुस के प्रसिद्ध लेखक मैकसिम गोरकी का जन्म हुआ।

28 मार्च 1896 को गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का जन्म हुआ।

28 मार्च 1922 को इतालवी गायक क्वारटेटो सेट्रा फ़ेलिस चियुसानो का जन्म हुआ।

28 मार्च 1922 को अमेरिकी मुक्केबाज जोई मैक्सिम का जन्म हुआ।

28 मार्च 1923 को फासीवादी इटली की वायु सेना रिजिया एरोनॉटिका की स्थापना की गई।

28 मार्च 1930 को तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया. इसी दिन राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।

28 मार्च 1939 को स्पेन में लगभग ढाई वर्ष के गृह युद्ध के बाद तानाशाही के समर्थकों ने जनरल फ़्रैन्सिसको फ़्रैन्को के नेतृत्व में लोकतंत्रवादियों पर विजय प्राप्त की और इस देश की राजधानी मेडरिड पर अधिकर कर लिया।

मार्च में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

28 मार्च 1941 को भारतीय पुलिस आयुक्त कावासजी जमशेदजी पेटिगारा का निधन हुआ।

28 मार्च 1959 को दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता काला वेंकटराव का निधन हुआ।

28 मार्च 1965 को डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमरीकियों की शिकायतों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एलाबामा की राजधानी माँटगुमरी में लगभग 25 हज़ार लोगों के जुलूस का नेतृत्व किया।

28 मार्च 1969 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन हुआ ।

28 मार्च 1972 को भारतीय पत्रकार एबिय जे जोस का जन्म हुआ।

28 मार्च 1979 को अमरीका के इतिहास में हुई सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना में पेंसिलवेनिया के थ्री माइल आएलैंड परमाणु संयंत्र में रेडियो सक्रिय भाफ की लीक हुई।

28 मार्च 1982 को भारतीय अभिनेत्री सोनिया अग्रवाल का जन्म हुआ।

28 मार्च 1989 को सोवियत संघ में प्रथम आम चुनाव हुआ जिसमें लोगों को गैर कम्युनिष्ट पार्टी प्रतिनिधि को चुनने का विकल्प दिया गया था।

28 मार्च 2000 को वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

28 मार्च 2005 को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही हुई।

28 मार्च 2006 को भारतीय दार्शनिक वेथाथिरी महर्षि का निधन हुआ।

28 मार्च 2006 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का निधन हुआ।




28 मार्च 2006 को अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

28 मार्च 2007 को अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी दी।

28 मार्च 2008 को आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन हुआ।

28 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

28 जनवरी का इतिहास    28 फरवरी का इतिहास

28 मार्च का इतिहास        28 अप्रैल का इतिहास

28 मई का इतिहास         28 जून का इतिहास

28 जुलाई का इतिहास   28 अगस्त का इतिहास

28 सितम्बर का इतिहास  28 अक्टूबर का इतिहास

28 नवम्बर का इतिहास   28 दिसम्बर का इतिहास