13 सितम्बर का इतिहास

13 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 256वॉ (लीप ईयर में 257वॉदिन है, साल में अभी 109दिन बाकी है।
13 सितम्बर को विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस मनाया जाता है।

14 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करे

13 सितम्बर 1791 को फ्रांस के राजा लुई 14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।

13 सितम्बर 1882 को एंग्लो-मिस्र युद्ध, हुआ तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।

13 सितम्बर 1909 को इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म हुआ।

13 सितम्बर 1912 को अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म हुआ।

13 सितम्बर 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।

13 सितम्बर 1922 को पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।

13 सितम्बर 1922 को लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया ,छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।

13 सितम्बर 1923 को स्पेन में सैन्य तख्ता पलट हुआ।जिसके बाद मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की गई ।

13 सितम्बर 1928 को भारत के प्रसिद्ध कवि श्रीधर पाठक का निधन हुआ।

13 सितम्बर 1929 को भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन  हुआ।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

13 सितम्बर 1939 को प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म हुआ।

13 सितम्बर 1946 को परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म हुआ।

13 सितम्बर 1947 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

13 सितम्बर 1948 को उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

13 सितम्बर 1968 को अल्बानिया वारसाॅ संधि से अलग हुआ।

13 सितम्बर 1973 को भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ।

13 सितम्बर 1997 को भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन हुआ।

13 सितम्बर 2000 को भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

13 सितम्बर 2001 को ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।

13 सितम्बर 2005 को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।

13 सितम्बर 2006 को इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्राज़ीलिया में शुरू हुआ।

12 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

13 सितम्बर 2007 को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।

13 सितम्बर 2007 को नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।

13 सितम्बर 2008 को दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिसमें 19 लोगों के मृत्यु हुई और 90 से अधिक लोग घायल हुए।

13 सितम्बर 2009 को चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

13 सितम्बर 2009 को लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।

13 सितम्बर 2012 को भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन हुआ।

13 सितम्बर 2017 को श्रीलंका में कोलंबो के नज़दीक केलानिया विश्‍वविद्यालय में हिंदी दिवस की पूर्व संध्‍या पर  भारत-श्रीलंका हिन्‍दी सम्‍मेलन आयोजित किया गया, इस  सम्‍मेलन का विषय था- हिन्‍दी में ई-लर्निंग की संभावनाएं।

13 सितम्बर 2018 को दो दिनों तक चलने वाले पुलिस महानिदेशकों, महानिरीक्षकों और पूर्वोत्‍तर में केंद्रीय पुलिस संगठनों के 25वें सम्‍मेलन की शुरूआत ईटानगर में हो गई।

13 सितम्बर 2018 को नेपाल और बोधगया के बीच पहली बस सेवा की शुरुआत हो गई।

13 सितम्बर 2018 को दक्षिण कोरिया में विश्‍व निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सोलह वर्षीय उदयवीर सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर जूनियर व्‍यक्तिगत पिस्‍टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता।

13 सितम्बर 2018 को 2008 से 2016 तक राष्‍ट्रीय हॉकी टीम के कप्‍तान रहे सरदार सिंह ने अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी से सन्‍यास लेने की घोषणा की।

13 सितम्बर 2018 को सरकार ने 328 निश्चित मात्रा में मिश्रण वाली दवाओं के इस्‍तेमाल, उत्‍पादन और बिक्री पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी।

13 सितम्बर 2018 को केन्‍द्रीय मंत्रि‍मंडल ने किसानों के उत्‍पादन का लाभप्रद मूल्‍य सुनिश्चित करने के लिए नई योजना प्रधानमंत्री अन्‍नदाता आय संरक्षण अभियान को मंजूरी दी।

13 सितम्बर 2018 को केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने चार नए भारतीय डिजाइन संस्‍थानों अमरावती, जोरहाट, भोपाल और कुरुक्षेत्र को राष्‍ट्रीय महत्‍व का दर्जा देने को स्‍वीकृति दी।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास        13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास             13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास              13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास         13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास     13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास