03 सितम्बर का इतिहास

03 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 246वॉ (लीप ईयर में 247वॉदिन है, साल में अभी 119 दिन बाकी है।
01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया जाता है।

04 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 अगस्त से 08 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

03 सितम्बर 1108 को लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

03 सितम्बर 1492 को यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

03 सितम्बर 1617 को मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री रोशन आरा बेगम का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1650 को इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई हुई।

03 सितम्बर 1780 को मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

03 सितम्बर 1783 को अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

03 सितम्बर 1791 को फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।

03 सितम्बर 1833 को अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया।

03 सितम्बर 1886 को हिन्दी के प्रसिद्व कवि मैथिलीशरण गुप्त का उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1900 को रूसी सेना ने रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

03 सितम्बर 1905 को भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 19।4 को जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

03 सितम्बर 1918 को प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।

03 सितम्बर 1921 को बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

03 सितम्बर 1923 को सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1924 को चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।

03 सितम्बर 1925 को अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

03 सितम्बर 1926 को हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1934 को एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया।

03 सितम्बर 1939 को जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।

02 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

03 सितम्बर 1940 को हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार की जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1943 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

03 सितम्बर 1949 को इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की।

03 सितम्बर 1950 को एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

03 सितम्बर 1957 को विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी जग्गी वासुदेव का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1960 को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

03 सितम्बर 1964 को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।

03 सितम्बर 1974 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल साघवी का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1976 को भारतीय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1984 को दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से इसी दिन क़रीब 1300 मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

03 सितम्बर 1984 को दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया।

03 सितम्बर 1992 को भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ।

03 सितम्बर 1998 को स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया।

03 सितम्बर 1998 को नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।

03 सितम्बर 2003 को पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया।

03 सितम्बर 2004 को तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल को मुक्त कराया था, मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

03 सितम्बर 2006 को यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त हुआ।

03 सितम्बर 2006 भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

03 सितम्बर 2007 को चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

03 सितम्बर 2007 को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

03 सितम्बर 2008 को राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

03 सितम्बर 2009 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

03 सितम्बर 2014 भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

03 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें