19 सितम्बर का इतिहास

19 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 262वॉ (लीप ईयर में 263वॉ) दिन है, साल में अभी 103 दिन बाकी है।
19 सितम्बर 1755 को ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।

20 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

19 सितम्बर 1867 को बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक के उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का जन्म हुआ।

19 सितम्बर 1893 को संसार में पहली बार महिलाओं को मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ। न्यूजीलैंड
 की महिलाओ ने 28 नवम्बर सन 1893 में होने वाले चुनावों में पहली बार अपने इस अधिकार का प्रयोग किया।

19 सितम्बर 1927 को हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का जन्म हुआ।

19 सितम्बर 1936 को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन हुआ।

19 सितम्बर 1952 को हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।

19 सितम्बर 1958 को भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ।

19 सितम्बर 1962 को भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण किया गया।

19 सितम्बर 1965 को अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला का जन्म हुआ।

19 सितम्बर 1977 को भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का जन्म हुआ।

19 सितम्बर 1983 को ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुआ।

19 सितम्बर 1985 को मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई,यहाॅ करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

19 सितम्बर 1991 को कुवैत ने एक सामरिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

19 सितम्बर 1991 को इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।

19 सितम्बर 1994 को 20 हज़ार अमेरिकी सैनिकों ने छोटे से देश हेइटी पर आक्रमण करके उस पर कब्ज़ा कर लिया।

19 सितम्बर 1996 को एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

19 सितम्बर 2002 को इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।

19 सितम्बर 2006 को सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू किया गया।

19 सितम्बर 2008 को सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

19 सितम्बर 2013 चर्चित लेखिका और  सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन हो गया।

19 सितम्बर 2015 को नेपाल मे नया संविधान लागू किया गया, और आज के दिन नेपाल में संविधान दिवस मनाया जाता है।

18 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

19 सितम्बर 2017 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जानीमानी गायिका भारत रत्न से सममानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी-कुरई ओनरम इल्लई का उद्घाटन किया।

19 सितम्बर 2017 को म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सांग सू ची ने भड़की हिंसा के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया


19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास  

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 

19 जुलाई का इतिहास      19 अगस्त का इतिहास 

19 सितम्बर का इतिहास  19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास