20 सितम्बर का इतिहास

20 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 264वॉ (लीप ईयर में 265वाॅ) दिन है,साल में अभी 102 दिन बाकी है।
20 सितम्बर 1388 को दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय का निधन हुआ।

20 सितम्बर 1810 को उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि मीर तक़ी मीर का निधन हुआ।

20 सितम्बर 1831 को भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था।

20 सितम्बर 1867 को ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।

20 सितम्बर 1878 को अंग्रेजी दैनिक द हिंदू के साप्ताहिक अंक का प्रकाशन शुरु हुआ।

 20 सितम्बर 1897 को मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर का जन्म हुआ।

20 सितम्बर 1933 को भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका एनी बेसेंट का निधन हुआ।

20 सितम्बर 1946 को पहला कान फिल्म समारोह आयोजित किया गया।

20 सितम्बर 1948 को भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ।

20 सितम्बर 1970 को रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।

20 सितम्बर 1973 को दुनिया के मशहूर 'बैटल ऑफ सक्सेज' में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।

20 सितम्बर 1979 को केंद्रीय अफ़्रीक़ा के अत्याचारी शासक जॉन बदल बोकासा का निधन हुआ।

20 सितम्बर 1984 को लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया था।

20 सितम्बर 1995 को संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।

20 सितम्बर 1996 को प्रसिद्ध साहित्यकार दया पवार निधन हुआ।

20 सितम्बर 2011 को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई।

20 सितम्बर 2011 को भारतीय ज्ञानपीठ ने वर्ष 2009 के लिए 45वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी के लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा की।

20 सितम्बर 2017 को पेंशन से संबंधित सभी जानकारियों के लिए पेंशन कैलकुलेटर नाम का ऐप जारी किया गया।

19 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

20 सितम्बर 2017 को सरकार ने वर्तमान 17 सरकारी प्रेसों का विलय कर इनकी संख्‍या पांच करने का निर्णय किया।

20 सितमबर 2018 को तंजानिया में विक्टोरिया झील में नौका दुर्घटना होने से 132 लोगों की मौत हो गई।

20 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

20 जनवरी का इतिहास     20 फरवरी का इतिहास  

20 मार्च का इतिहास         20 अप्रैल का इतिहास   

20 मई का इतिहास          20 जून का इतिहास    

20 जुलाई का इतिहास      20 अगस्त का इतिहास 

20 सितम्बर का इतिहास   20 अक्टूबर का इतिहास  

20 नवम्बर का इतिहास     20 दिसम्बर का इतिहास