14 सितम्बर का इतिहास

14 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 257वॉ (लीप वर्ष में 258वॉ) दिन है, साल मे अभी 108 दिन बाकी है।
14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

15 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

14 सितम्बर 1389 को उसमानी शासन के सैनिको ने योरोप में अपनी विजय का आरंभ करते हुए बालकान के क्षेत्र में सरबिया देश पर अधिकार किया।

14 सितम्बर 1770 को डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

14 सितम्बर 1774 को भारत के पहले गवर्नर जनरल विलियम बैंटिक का जन्म हुआ।

14 सितम्बर 1752 को ब्रिटिश शासक ने जूलियन कैलेडर को छोड कर ग्रेगोरियन कैलेडर को अपनाया।

14 सितम्बर 1803 को ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।

14 सितम्बर 1804 को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ गे लोसाक ने पहली बार बैलून का प्रयोग किया गया। इस बैलून ने 460 मीटर की उँचाई तक उड़ान भरी।

14 सितम्बर 1808 को रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध मे हराया।

14 सितम्बर 1812 को नेपोलियन बोनापार्ट के सैनिकों द्वारा मॉस्को पर अधिकार कर लिए जाने के बाद इस नगर के शासक ने पूरे नगर को आग लगा देने का आदेश दिया। जिसमे तीन चौथाई भाग पूर्ण रुप से जल गया।

14 सितम्बर 1814 को फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।

14 सितम्बर 1829 को एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।

14 सितम्बर 1868 को आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

14 सितम्बर 1891 को एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की,इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली थी।

14 सितम्बर 1901 को अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

14 सितम्बर 1911को पीटर स्टॉलिपिन रूसी क्रांतिकारी शहीद हुए।

14 सितम्बर 1914 को फिल्में निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म हुआ।

14 सितम्बर 1917 को रूस को आधिकारिक तौर पर गणराज्य घोषित किया गया।

14 सितम्बर 1923 को प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।

14 सितम्बर 1930 को फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म हुआ।

14 सितम्बर 1949 को हिंदी को संविधान की आधिकारिक भाषा के रूप मे अपनाया गया।

14 सितम्बर 1959 को लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी।

14 सितम्बर 1960 को अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

13 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

14 सितम्बर 1960 को खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक (ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज)की स्थापना की।

14 सितम्बर 1975 को पहले अमेरिकी संत एलिजाबेथ ऐन को पोप पाल सातवे ने संत घोषित किया।

14 सितम्बर 1982 को हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनैको की राजकुमारी ग्रेस केली की कार दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई।

14 सितम्बर 1985 को ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।

14 सितम्बर 1998 को माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

14 सितम्बर 1998 को न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गइ।

14 सितम्बर 1999 को किरिबाटी, नाउरू और रोगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।

14 सितम्बर 2000 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।

14 सितम्बर 2000 को ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।

14 सितम्बर 2000 को माइक्रोसाफट कंपनी ने विंडोज .एमई.(Windows ME) लांच किया।

14 सितम्बर 2001को ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किया गया।

14 सितम्बर 2003 को युरोपिए संघ में शामिल होने के लिए एस्टोनिया में जनमत संग्रह किया , इसके बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हो गया।

14 सितम्बर 2006 को परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति हुई।

14 सितम्बर 2006 तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

14 सितम्बर 2009 को भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

14 सितम्बर 2017 को भारत ने म्‍यामां से बांग्‍लादेश की सीमा में बड़ी संख्‍या में रोहिंग्‍या शरणार्थियों  की मदद के लिए ऑपरेशन इंसानियत शुरू किया।

14 सितम्बर 2018 को स्‍वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत देश की पहली जनजातीय सर्किट पर्यटन परियोजना छत्‍तीसगढ़ के गंगरेल में शुरू की गई।