15 सितम्बर का इतिहास

15 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 258वॉ (लीप ईयर में 259वॉदिन है, साल में अभी 107 दिन बाकी है।
15 सितम्बर को अभियन्ता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया जाता है। भारत के महान अभियन्ता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर अभियन्ता दिवस मनाया जाता है।

16 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

15 सितम्बर को भारत में संचयिका (स्कूल बैंकिंग) दिवस मनाया जाता है।

15 सितम्बर 973 को फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1812 को नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

15 सितम्बर 1861 को इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1876 को भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1890 को मैरी क्लैरिसा ऐगथा मिलर, इंगलैंड की प्रसिद्ध अंगरेजी उपन्यासकार जो बाद में ऐगथा क्रिस्टी के नाम से मशहूर हुईं।

15 सितम्बर 1894 को चीन-जापान प्रथम युद्ध में पियोंगयांग की लड़ाइ में जापान ने चीन को करारी मात दी।

15 सितम्बर 1905 को भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1909 को तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1915 को परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म हुआ।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

15 सितम्बर 1916 को प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

15 सितम्बर 1927 को प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म हुआ।

15 सितम्बर 1931 को गांधी-इरविन समझौता हुआ ।

15 सितम्बर 1948 को स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

15 सितम्बर 1951 को कम्युनिस्ट चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया और दलाई लामा के मठ में अपने पुजारियों को भेजा।

15 सितम्बर 1959 को भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत की गई।

15 सितम्बर 1959 को रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।

15 सितम्बर 1971 को हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

15 सितम्बर 1981 को वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

15 सितम्बर 1982 को लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या हो गई।

15 सितम्बर 2000 को सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ।

14 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

15 सितम्बर 2001 को अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।

15 सितम्बर 2003 को सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल रही।

15 सितम्बर 2004 को ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' के सम्मान से सम्मानित किया गया।

15 सितम्बर 2008 को क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

15 सितम्बर 2009 को बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।

15 सितम्बर 2012 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन हुआ।

15 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ (NAM-National Ayush Mission) के शुभारंभ को अनुमोदन (Approval) प्रदान कर दिया।


15 सितम्बर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 18 बड़े शहरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही विशाल स्तर पर चलने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की।

15 सितम्बर 2018 को बंगलादेश की राजधानी ढाका में मालदीव ने भारत को 2 - 1 से हरा कर दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन - सैफ चैम्पियनशिप जीत ली।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास