10 सितम्बर का इतिहास

10 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 253वॉ (लीप ईयर में 254वॉ) दिन है, साल में अभी 112 दिन बाकी है।
10 सितम्बर 1785 को प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।

11 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 सितम्बर 1823 को साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।

10 सितम्बर 1846 को सिलाई मशीन देने वाले आविष्‍कारक एलायस होवे ने आज ही के दिन सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

10 सितम्बर 1847 को हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

10 सितम्बर 1872 को प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजी का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1887 को भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1892 को राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1895 को प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1912 को फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1914 को फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त हुआ।

10 सितम्बर 1915 को भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ।

10 सितम्बर 1923 को बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

10 सितम्बर 1926 को जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।

10 सितम्बर 1935 को दून विद्यालय की स्थापना हुई।

10 सितम्बर 1939 को कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

10 सितम्बर 1944 को आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ।

10 सितम्बर 1965 को परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक वीर अब्दुल हमीद का निधन हुआ।

10 सितम्बर 1966 को संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

10 सितम्बर 1973 को सेंट्रल लंदन में बम धमाके हुए।

 10 सितम्बर 1976 को इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।

10 सितम्बर 1996 को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले158 मतों से स्वीकृति मिली जबकि भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध किया गया।

10 सितम्बर 1998 को येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया।

10 सितम्बर 1998 को दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत हुए।

09 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 सितम्बर 1926 को जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।

10 सितम्बर 2002 को यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

10 सितम्बर 2003 को विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ हुई।

10 सितम्बर 2007 को नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

10 सितम्बर 2008 को स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

10 सितम्बर 2008 को सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की गई।

10 सितम्बर 2009 को जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास    10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास     10 दिसम्बर का इतिहास