09 सितम्बर का इतिहास

09 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 252वॉ (लीप ईयर में 253वॉ) दिन है, साल में अभी 113 दिन बाकी है।


09 सितम्बर 1776 को अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

10 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

09 सितम्बर 1791 को यूनाइटिड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी. राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया।

09 सितम्बर 1828 को महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1850 को प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1850 को कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

09 सितम्बर 1867 को यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

09 सितम्बर 1874 को उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1905 को भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1909 को प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1915 को प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष हुआ।

09 सितम्बर 1920 को अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

09 सितम्बर 1923 को तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 09 सितम्बर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।

09 सितम्बर 1924 को 09 सितम्बर से 11 सितम्बर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

09 सितम्बर 1932 को हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1939 को म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए हुई।

09 सितम्बर 1939 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।

09 सितम्बर 1940 को जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।

09 सितम्बर 1942 को प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1945 को प्रथम कंप्युटर बग की खोज की गई।

09 सितम्बर 1947 को भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन हुआ।

09 सितम्बर 1948 को कोरिया गणराज्य की स्थापना की गई।

09 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

08 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

09 सितम्बर 1950 को यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।

09 सितम्बर 1954 को अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

09 सितम्बर 1965 को तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

09 सितम्बर 1967 को युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

09 सितम्बर 1967 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म हुआ।

09 सितम्बर 1968 को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ।

09 सितम्बर 1974 को कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था, उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

09 सितम्बर 1976 को माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

09 सितम्बर 1979 को जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया।

09 सितम्बर 1982 को कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन हुआ।

09 सितम्बर 1991 को तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

09 सितम्बर 1998 को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रिपोर्ट कांग्रेस को प्रेषित की।

09 सितम्बर 1999 को भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

09 सितम्बर 2001 को वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

09 सितम्बर 2002 को पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

09 सितम्बर 2004 को फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

09 सितम्बर 2005 को चीन में बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

09 सितम्बर 2006 को अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

09 सितम्बर 2006 को अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

09 सितम्बर 2007 को वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

09 सितम्बर 2008 को सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

09 सितम्बर 2008 को हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

09 सितम्बर 2009 को रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

09 सितम्बर 2010 को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।

09 सितम्बर 2012 को इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई और 350 अन्य घायल हुए।

09 सितम्बर 2012 को प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ।

09 सितम्बर 2012 को इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।

09 सितम्बर 2017 को केन्‍द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने  भुवनेश्‍वर में "संकल्‍प से सिद्धि" प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

09 सितम्बर 2018 को डॉक्‍टर आरिफ अल्‍वी को पाकिस्‍तान के 13वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास