17 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

17 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 229वाँ दिन है, वर्ष मे अभी 136 दिन बाकी है।

17 अगस्त 1717 को फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

17 अगस्त 1743 को स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

17 अगस्त 1787 को यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।

17 अगस्त 1836 को ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

17 अगस्त 1858 को हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

17 अगस्त 1869 को पहली अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता लंदन की टेम्स नदी पर आयोजित हुई।

17 अगस्त 1909 को मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

17 अगस्त 1914 को लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।

17 अगस्त 1915 को चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत हुई ।

17 अगस्त 1916 को उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्म हुआ ।

17 अगस्त 1917 को इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

17 अगस्त 1922 को डच साइकिल चालक पीट मोस्कप्स विश्व चैंपियन बने।

17 अगस्त 1923 को बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के परिसर मे बनाए गए 584 घरों सहित कोई 640 भवन आग की चपेट में आ गए।

17 अगस्त 1924 को फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

17 अगस्त 1941 को भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म  हुआ ।

17 अगस्त 1941 को भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म हुआ।

17 अगस्त 1941 को पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

17 अगस्त 1945 को सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

17 अगस्त 1947 को भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना हुई ।

17 अगस्त 1949 को महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन  हुआ।

17 अगस्त 1959 को सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

17 अगस्त 1978 को तीन अमरीकि बेन अबरूज़ो, लैरी न्यूमैन और मैक्स एंडरसन ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया था।  इसे पार करने में छह दिन लगे थे।

17 अगस्त 1982 को जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध करवाई गई ।

17 अगस्त 1982 को प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ ।

17 अगस्त 1987 को हिटलर के क़रीबी 93 वर्षीय रूडोल्फ हेस बर्लिन के स्पैनडाउ जेल में मृत पाए गए।

17 अगस्त 1988 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

17 अगस्त 1994 को  सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

17 अगस्त 1995 को चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न हुआ ।

17 अगस्त 1998 को राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए पहली बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए ।

17 अगस्त 1999 को तुर्की में रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की जान गई।

17 अगस्त 2000 को फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी।

17 अगस्त 2000 को जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त हो गया ।

17 अगस्त 2000 को ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति दी गई।

17 अगस्त 2002 को रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

17 अगस्त 2002 को इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।

17 अगस्त 2004 को यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

17 अगस्त 2004 को उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिकन गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

17 अगस्त 2005 को बांग्लादेश के 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए जिससे पूरा बांग्लादेश धमाकों से दहला गया ।

17 अगस्त 2007 को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

17 अगस्त 2008 को झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।

17 अगस्त 2008 को जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।

17 अगस्त 2008 को अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

17 अगस्त 2009 को केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपने वेबसाइट पर जारी किए।

17 अगस्त 2010 को इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।

17 तारीख़ के इतिहास को इन महीनों में देखें

17 जनवरी का इतिहास    17 फरवरी का इतिहास

17 मार्च का इतिहास        17 अप्रैल का इतिहास

17 मई का इतिहास          17 जून का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास      17 अगस्त का इतिहास

17 सितम्बर का इतिहास   17 अक्टूबर का इतिहास

17 नवम्बर का इतिहास     17 दिसम्बर का इतिहास

16 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

16 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 228वॉ दिन है,साल मे अभी 137 दिन बाकी है।

16 अगस्त 1691को अमेरिका में योर्कटाउन वर्जीनिया की खोज की गई ।

16 अगस्त 1777 को अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।

16 अगस्त 1787 को तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की ।

16 अगस्त 1807 को को स्वीडेन के भूगर्भवेत्ता लुई आक्सीज़ का जन्म हुआ ।

16 अगस्त 1858 को अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।

16 अगस्त 1886 को महान् संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ।

16 अगस्त 1904 को स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ ।

16 अगस्त 1906 को दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8. 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत हुई।

16 अगस्त 1913 को इज़राइल के छटे प्रधानमन्त्री मेनाकेम बेगिन का जन्म हुआ।

16 अगस्त 1918 को दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म हुआ।

16 अगस्त 1921 को योगोस्लाविया के नेरश पीटर प्रथम का निधन हुआ।

16 अगस्त 1924 को नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।

16 अगस्त 1943 को बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

16 अगस्त 1946 को कलकत्ता (कोलकाता) में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

16 अगस्त 1946 को मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एेलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।

16 अगस्त 1960 को साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली।

16 अगस्त 1968 को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का जन्म हुआ।

16 अगस्त 1970 को भारतीय फिल्म अभीनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म हुआ।

16 अगस्त 1970 को हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ ।

16 अगस्त 1972 को मोरक्को के नरेश हसन द्वितीय इस देश की वायुसेना के आक्रमण के बावजूद सुरक्षित बच गए।

16 अगस्त 1990 को चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।

16 अगस्त 1990 को रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर हो गई ।

16 अगस्त 1997 को अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन हुआ ।

16 अगस्त 2000 को वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

16 अगस्त 2001 को हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा ।

16 अगस्त 2003 को लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

16 अगस्त 2004 को आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।

16 अगस्त 2006 को संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।

16 अगस्त 2008 को कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

16 अगस्त 2010 को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।

16 अगस्त 2012 को विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

16 अगस्त 2017 को जानेमाने फोटोग्राफर और 1971 में निकोन अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता जीतने वाले प्रथम भारतीय एस पॉल का 88 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया
16 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

16 जनवरी का इतिहास    16 फरवरी का इतिहास

16 मार्च का इतिहास        16 अप्रैल का इतिहास

16 मई का इतिहास          16 जून का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास      16 अगस्त का इतिहास 

16 सितम्बर का इतिहास   16 अक्टूबर का इतिहास

16 नवम्बर का इतिहास    16 दिसम्बर का इतिहास

15 अगस्त का इतिहास

15 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 227वॉ दिन है, साल मे अभी 138 दिन बाकी है।
15 अगस्त को हर साल भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त को ,उत्तर कोरिया,दक्षिण कोरियाबहरीन और कांगो में स्वतंत्रता दिवसबांग्लादेश में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त 1519 को पनामा शहर बनाया गया।

15 अगस्त 1772 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।

15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली तक 37 किलोमीटर की दूरी में  पहली यात्री ट्रेन चलाई , हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

15 अगस्त 1872 को स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1886 को भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ।

15 अगस्त 1907 को स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में इंडियन बैंक की स्थापना हुई।

15 अगस्त 1912 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1915 को भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1918 को प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1924 को हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1924 को प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1933 को भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1938 को चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ। 

15 अगस्त 1942 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ।

15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

15 अगस्त 1947 को युगवाणी (पत्रिका) देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका बना।

15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

15 अगस्त 1947 को रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की शुरुआत हुई।

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ।

15 अगस्त 1947 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री राखी गुलज़ार का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1948 को दक्षिण कोरिया की स्थापना हुई।

15 अगस्त 1950 को भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

15 अगस्त 1959 को उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक" का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1971 को बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

15 अगस्त 1972 को बलूचिस्तान पाकिस्तान में मिल गया।

15 अगस्त 1972 को हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय से इनकार कर स्वतंत्र रहने की घोषणा की।

15 अगस्त 1972 को भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

15 अगस्त 1975 को भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म हुआ।

15 अगस्त 1975 को बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति हुई,बांगलादेश के राष्ट्राध्यक्ष शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या हुई तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन किया गया।

15 अगस्त 1979 को फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।

15 अगस्त 1982 को राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

15 अगस्त 1989 को क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

15 अगस्त 1990 को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

15 अगस्त 1994 को सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

15 अगस्त 1998 को उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

15 अगस्त 2000 को उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।

15 अगस्त 2002 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

15 अगस्त 2004 को गुजरात के मुख्यमंत्री अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ। 

15 अगस्त 2004 को लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

15 अगस्त 2007 को दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।

15 अगस्त 2008 को स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

15 अगस्त 2011 को बिहार में लोकसेवा अधिकार अधिनियम लागू किया गया।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास

14 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 226वॉ दिन है, साल में अभी 139 दिन बाकी है।

14 अगस्त 1248 को जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू किया गया। 

14 अगस्त 1452 को इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्दो दी वेन्ची का जन्म हुआ। 

14 अगस्त 1523 को संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु "पोप" का पद संभाला।

14 अगस्त 1805 को अमेरिका और ट्यूनीशिया के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 

14 अगस्त 1825 को ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की। 

14 अगस्त 1848 को अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना की गई।

14 अगस्त 1862 को बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।

14 अगस्त 1888 को बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।

14 अगस्त 1900 को मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे एस. के. पाटिल का जन्म हुआ।

14 अगस्त 1908 को इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

14 अगस्त 1917 को चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

14 अगस्त 1920 को बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

14 अगस्त 1924 को भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म हुआ।

14 अगस्त 1935 को अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए। 

14 अगस्त 1936 को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों के दौरान पहली बार बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

14 अगस्त 1938 को बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

14 अगस्त 1941 को प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का निधन हुआ।

14 अगस्त 1941 को ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।

14 अगस्त 1945 को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।

14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने।

14 अगस्त 1956 को भारतीय फिल्म अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।

14 अगस्त 1968 को भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे का जन्म हुआ।

14 अगस्त 1968 को मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

14 अगस्त 1971 को बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

14 अगस्त 1975 को पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

14 अगस्त 1980 को लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की। 

14 अगस्त 1984 को कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का निधन हुआ।

14 अगस्त 1988 को भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश कैलाश नाथ वांचू का निधन हुआ।

14 अगस्त 1996 को प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक अमृतराय का निधन हुआ।

14 अगस्त 2000 को भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का निधन हुआ।

14 अगस्त 2001 को मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता हुआ।

14 अगस्त 2003 को पूर्वी अमेरीका और कनाडा में लंबे समय के लिए बिजली की सप्लाई नहीं रही जिसका असर न्यूयॉर्क और औटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।

14 अगस्त 2006 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित होने और लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन तथा ज़ायोनी शासन द्वारा उसे स्वीकार किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्ध समाप्त हुआ। 

14 अगस्त 2006 को इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

14 अगस्त 2007 को दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ जापान की महिला येनो मीनागावा का निधन हुआ।

14 अगस्त 2007 को पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

14 अगस्त 2011 को हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हुआ।

14 अगस्त 2012 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख का निधन  हुआ।

14 अगस्त 2013 को मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गए।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

 14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास

13 अगस्त का इतिहास

13 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 225वॉ दिन है ,साल में अभी 140 दिन बाकी है।

13 अगस्त को अंग दान दिवस मनाया जाता है।

13 अगस्त 1598 को फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई।

13 अगस्त 1642 को डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

13 अगस्त 1645 को स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

13 अगस्त 1784 को भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।

13 अगस्त 1795 को भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का निधन हुआ।

13 अगस्त 1814 को दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।

13 अगस्त 1848 को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जीवनी ग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक तथा महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1863 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1887 को भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1892 को अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

13 अगस्त 1898 को जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

13 अगस्त 1899 को प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1902 को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

13 अगस्त 1910 को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ।

13 अगस्त 1913 को इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

13 अगस्त 1914 फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।13 अगस्त 1923 को गुस्ताव स्ट्रेसीमैन जर्मनी की चांसलर नियुक्त हुई।

13 अगस्त 1923 को नवनिर्मित पोलिश बंदरगाह जिडायनिया पर पहला बड़ा समुद्री जहाज आया।

13 अगस्त 1936 को प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ।

13 अगस्त 1936 को भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1951 को भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

13 अगस्त 1952 को हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्री योगिता बाली का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1956 को राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।

13 अगस्त 1959 को दाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ।

13 अगस्त 1960 को अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

13 अगस्त 1961 को पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच की सीमारेखा को सील कर दिया गया।

13 अगस्त 1961 को भारतीय अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1963 को भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1966 को चीन ने सांस्कृतिक क्रांति की घोषणा की।

13 अगस्त 1977 को अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

13 अगस्त 1993 को वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न हुआ।

13 अगस्त 1993 को थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग मारे गए।

13 अगस्त 1994 को सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति बनी । यह कदम महाविनाशक हथियारों के निर्माण में काम आने वाले प्लूटोनियम के उत्पादन को कम करने के लिए उठाया गया था।

13 अगस्त 1999 को लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक  आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

13 अगस्त 1999 को स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

13 अगस्त 2000 को रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।

13 अगस्त 2002 को इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।

13 अगस्त 2004 को यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू हो गया।

13 अगस्त 2005 को श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या हुई एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू की गई।

13 अगस्त 2008 को  विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

13 अगस्त 2008 को भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

13 अगस्त 2012 को लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

13 अगस्त 2015 को इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

13 अगस्त 2018 को पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास       13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास            13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास             13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास        13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास     13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास

12 अगस्त का इतिहास

12 अगस्त ग्रेगोरियन  कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 224वाँ (लीप ईयर में 225 वाँ) दिन है, साल मे अभी 141 दिन बाकी है।

12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस और विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

12 अगस्त 1602 को बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।

12 अगस्त 1765 को मुगल शासक ने इलाहाबाद संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसके बाद ही भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई।

12 अगस्त 1831 को नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

12 अगस्त 1833 को अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।

12 अगस्त 1908 को हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

12 अगस्त 1914 को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ।

12 अगस्त 1914  को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

12 अगस्त 1919 को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और  भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम अम्बालाल साराभाई का जन्म अहमदाबाद मे हुआ।

12 अगस्त 1920 को पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

12 अगस्त 1928 को एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल समाप्त हुआ।

12 अगस्त 1933 को क्यूबा का तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागा।

12 अगस्त 1936 को गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।

12 अगस्त 1953 को यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।

12 अगस्त 1955 को जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।

12 अगस्त 1960 को नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

12 अगस्त 1962 को पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।

12 अगस्त 1971 को सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।

12 अगस्त 1972 को भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ।

12 अगस्त 1981 को आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

12 अगस्त 1982 को प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ।

12 अगस्त 1984 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

12 अगस्त 1990 को टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।

12 अगस्त 1992 को उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ।

12 अगस्त 1994 को कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 को लोग मारे गये।

12 अगस्त 2002 को रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।

12 अगस्त 2003 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।

12 अगस्त 2004 को फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। 

12 अगस्त 2004 को इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।

12 अगस्त 2006 को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

12 अगस्त 2007 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।

12 अगस्त 2008 को आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

12 अगस्त 2009 को भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

12 अगस्त 2012 को 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।

12 अगस्त 2015 को चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल हुए।
12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास

11 अगस्त का इतिहास


11 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 223वाँ दिन है, साल में अभी 142 दिन बाकी है।

11 अगस्त 1347 को अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।

11 अगस्त 1778 को दुनिया में जिमनास्टिक की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1863 को कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।

11 अगस्त 1892 को पश्चिम- भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1908 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

11 अगस्त 1914 को फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

11 अगस्त 1914 को पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

11 अगस्त 1924 को भारतीय संगीत जगत के मनीषी लालमणि मिश्र का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1929 को पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

11 अगस्त 1937 को लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1940 को ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

11 अगस्त 1944 को अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया गया।

11 अगस्त 1948 को लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

11 अगस्त 1949 को रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1954 को भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1954 को भारतीय क्रिकेटर एम. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1960 को अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

11 अगस्त 1961 को दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

11 अगस्त 1967 को हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ।

11 अगस्त 1974 को भारतीय क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1976 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।

11 अगस्त 1984 को तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

11 अगस्त 1985 को रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

11 अगस्त 1999 को यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण दिखाई दिया।

11 अगस्त 2000 को फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया।

11 अगस्त 2000 को अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ।

11 अगस्त 2003 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

11 अगस्त 2004 को भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

11 अगस्त 2004 को चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का निधन हुआ।

11 अगस्त 2006 को पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

11 अगस्त 2007 को मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

11 अगस्त 2007 को ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन हुआ।

11 अगस्त 2008 को एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

11 अगस्त 2001 को उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग किया गया , आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया।

11 अगस्त 2012 को ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

11 अगस्त 2012 को बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास

10 अगस्त का इतिहास

10 अगस्त ग्रेगोररियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 222वाँ दिन है,साल में अभी143 दिन बाकी है।

10 अगस्त को विश्व जैैव दिवस और डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस मनाया जाता है।

10 अगस्त 612 ईसापूर्व को असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई और निनेवह नगर का पतन हुआ।

10 अगस्त 941 वियतनामी सम्राट ली होन का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1500 को पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने।

10 अगस्त 1511 को पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।

10 अगस्त 1664 को ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 1675 को इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।

10 अगस्त 1678 को हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौत पर हस्ताक्षर किए गए।

10 अगस्त 1759 को कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।

10 अगस्त 1776 को अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे।

10 अगस्त 1787 को तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।

10 अगस्त 1809 को इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1814 को नेस्ले कंपनी की स्थापना करने वाले हेनरी नेस्ले का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1821 को मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना।

10 अगस्त 1822 को सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1831 को कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोसा में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1846 को अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए विधेयक को मंजूरी दी।

10 अगस्त 1860 को प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1894 को देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1916 को भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1920 को प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किया।

10 अगस्त 1926 को इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।

10 अगस्त 1962 को बच्चों के चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक "अमेजिंग फैंटेसी" में नजर आया।

10 अगस्त 1963 को चंबल के बीहड़ों से संसद तक पहुंचने वाली फूलन देवी का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1966 को अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप आॅफ केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा गया, जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।

10 अगस्त 1977 को झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्यामलाल गुप्त "पार्षद" का निधन हुआ।

10 अगस्त 1979 को उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित किया गया।

10 अगस्त 1980 को भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन हुआ।

10 अगस्त 1990 को पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था, शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।

10 अगस्त 1995 को प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को चेचेन्या में इस्लामिक शूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

10 अगस्त 2000 को श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री चुने गए।

10 अगस्त 2000 को जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

10 अगस्त 2001 को अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन प्राप्त हुआ।

10 अगस्त 2003 को यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।

10 अगस्त 2003 को इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।

10 अगस्त 2004 को संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 2006 को तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

10 अगस्त 2008 को अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।

10 अगस्त 2008 को चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

10 अगस्त 2010 को भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र "गगन" का सफल परीक्षण किया।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास

09 अगस्त का इतिहास

09 अगस्त ग्रेगोररियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 221वाँ दिन है, साल में अभी 144 दिन बाकी है।

09 अगस्त को क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस, नागासाकी दिवसभारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवसविश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

09 अगस्त 1173 को इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।

09 अगस्त 1201 को अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1537 को इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1603 को जर्मन-डच धर्मशास्त्री और शैक्षणिक जोहानिस कॉसियस का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1631 को अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ।


09 अगस्त 1653 को अंग्रेजी कवि और अनुवादक जॉन ओल्डम का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1674 को चेक वास्तुकार वेल्त्रूसी हवेली बनाने वाले फ्रांतिसेक मैक्समिलियन कांका का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1831 को अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

09 अगस्त 1876 को बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1891 को संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म हुआ। 


09 अगस्त 1892 को विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर. रंगनाथन का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1892 को थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

09 अगस्त 1893 को उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1909  को ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1925 को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई।

09 अगस्त 1933 को आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1937 को हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अन्त का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1942 को भारतीय नेता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।

09 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

 09 अगस्त 1971 को भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

09 अगस्त 1975 को भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1991 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1999 को रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

09 अगस्त 2000 को जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।

09 अगस्त 2002 को प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ।

09 अगस्त 2002 को अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

09 अगस्त 2005 को नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

09 अगस्त 2006 को नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

09 अगस्त 2007 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

09 अगस्त 2008 को सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने पर तैयार हो गए।

09 अगस्त 2010 को बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।

09 अगस्त 2016 को अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल कलिखो पुल का निधन हुआ।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास

08 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

08 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 220वॉ दिन है, साल में अभी 145 दिन बाकी है।

08 अगस्त 1509 को विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई

08 अगस्त 1549 को फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

08 अगस्त 1605 को फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की

08 अगस्त 1609 को वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्यारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

08 अगस्त 1700 को डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए ।

08 अगस्त 1763 को वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

08 अगस्त 1786 को अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया।

08 अगस्त 1864 को जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।

08 अगस्त 1876  को थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

08 अगस्त 1899 को ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।

08 अगस्त 1900 को बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।

08 अगस्त 1908 को शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म  हुआ।

08 अगस्त 1915 को भारतीय लेखक  भीष्म साहनी का जन्म  हुआ ।

08 अगस्त 1919 को रावलपिंडी संधी में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

08 अगस्त 1921 को भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1940 को अर्जुन पुरस्कार से भारतीय क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का जन्म हुआ ।

08 अगस्त 1942 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने बांबे अधिवेशन में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को मंजूरी दी , और भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया ।

08 अगस्त 1945 को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।

08 अगस्त 1945 को सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

08 अगस्त 1948  को प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1949 को बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ ।

08 अगस्त 1952 को भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ ।

08 अगस्त 1967 को आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

08 अगस्त 1967 को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

08 अगस्त 1968 को भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ  ।

08 अगस्त 1988 को 9 साल के लंबे युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी अफगानिस्तान से शुरू हुई।

08 अगस्त 1990 को इराक़ के तत्कालीनतानाशाह सददाम ने घोषणा की थी कि उस ने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है

08 अगस्त 1988 को आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।

08 अगस्त 1991 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।

08 अगस्त 1994 को चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।

08 अगस्त 1994 को इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।

08 अगस्त 2000 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ।

08 अगस्त 2002 को ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।

08 अगस्त 2003 को पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

08 अगस्त 2004 को इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

08 अगस्त 2007 को एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।

08 अगस्त 2010 को तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।

08 अगस्त 2010 को तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

07 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

07 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 219 वाँ  दिन है, साल में अभी 146 दिन शेष है ।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है ।

 संस्कृत दिवस भारत में हर साल श्रावणी पूर्णिमा (अर्थात् रक्षा बन्धन ) के दिन मनाया जाता है।

07 अगस्त को हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

07 अगस्त 322 ईसा पूर्व को सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।

07 अगस्त 1304 को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1606 को शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का जेम्स प्रथम के लिए पहली बार मंचन किंग किया गया।

07 अगस्त 1668 को प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया।

07 अगस्त 1753 को ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।

07 अगस्त 1832 को यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।

07 अगस्त 1875 को सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।

07 अगस्त 1880 को उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

07 अगस्त 1904 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ ।

07 अगस्त 1905 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।

07 अगस्त 1907 को बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।

07 अगस्त 1914 को रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।

07 अगस्त 1925 को प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1938 को रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन हुआ ।

07 अगस्त 1940 को विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

07 अगस्त 1941 को भारतीय लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ ।

07 अगस्त 1944 को 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।

07 अगस्त 1946 को ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।

07 अगस्त 1947 को मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।

07 अगस्त 1957 को अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया

07 अगस्त 1960 को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

07 अगस्त 1663 को लंदन में 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।

07 अगस्त 1966 को लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।

07 अगस्त 1973 को अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।

07 अगस्त 1975 को दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ

07 अगस्त 1975 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।

07 अगस्त 1980 को ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

07 अगस्त 1880 को उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

07 अगस्त 1981 को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ ।

07 अगस्त 1982 को अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

07 अगस्त 1985 को गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

07 अगस्त 1990 को अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।

07 अगस्त 1994 को इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई ।

07 अगस्त 1996 को अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

07 अगस्त 1998 को  केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।

07 अगस्त 2000 को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया।

07 अगस्त 2003 को यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।

07 अगस्त 2003 नासा को ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी ।

07 अगस्त 2005 को इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

07 अगस्त 2007 को अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।

07 अगस्त 2009 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन हुआ ।

07 अगस्त 2010 को भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देने की बात पर सहमत हो गया ।

07 अगस्त 2010 को मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया।

अगस्त के महत्वपूर्ण दिवस

नमस्ते !

अगस्त के महत्वपूर्ण दिवस :

अगस्त का प्रथम रविवार
मैत्री दिवस

अगस्त का प्रथम सप्ताह
विश्व स्तनपान दिवस

संस्कृत दिवस भारत में हर साल श्रावणी पूर्णिमा (अर्थात् रक्षा बन्धन ) के दिन मनाया जाता है।


06 अगस्त
हिरोशिमा दिवस,
एंटी न्यूक्लियर डे

07 अगस्त
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

09 अगस्त
नागासाकी दिवस,
अगस्त क्रान्ति दिवस,
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस,
विश्व आदिवासी दिवस

10 अगस्त
विश्व जैव ईंधन दिवस,
डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस

12 अगस्त पुस्तकाध्यक्ष दिवस,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

13 अगस्त
अंग दान दिवस,
बायाँ हाथ से काम करने वालो का दिवस

14 अगस्त
पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस

15 अगस्त
भारत का स्वतंत्रता दिवस ,
बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस

18 अगस्त
विश्व के स्वदेशी लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

19 अगस्त
विश्व मानवीय दिवस,
विश्व फोटोग्राफी दिवस,

20 अगस्त
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन्म दिवस ,
राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस ,
सद्भावना दिवस,
विश्व मच्छर दिवस

23 अगस्त
दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

26 अगस्त
नामीबिया दिवस,
महिलाओं के लिए समानता दिवस

29 अगस्त
तेलुगू भाषा दिवस,
राष्ट्रीय खेल दिवस ,
अन्तर्राष्ट्रीय नाभिकीय परीक्षण विरोध दिवस

30 अगस्त
लघु उद्योग दिस

06 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

06 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 218वाँ दिन है,साल में अभी 147 दिन बाकी हैं।

अगस्त के प्रथम रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है ।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है ।

06 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।

06 अगस्त 1180 को जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ ।

06 अगस्त 1736 को डैनियल गौब्रियल फ़ारेनहाइट नामक जर्मन गणितज्ञ व भौतिक शास्त्री और तापमान मापक यंत्र के अविष्कारक का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

06 अगस्त 1742 को मैंगनीज़ और ग्लीसरीन की खोज करने वाले स्वीडन के रसायनशास्त्री कार्ल वेलहम शेल का जनम हुआ।

06 अगस्त 1821 को ब्रुसेल्स में 'कौरियर आॉफ पेज बास' अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया।

06 अगस्त 1825 को बोलीविया को स्पेन से स्वतंत्रता मिली। ।

06 अगस्त 1862 को मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

06 अगस्त 1881 को पेन्सिलीन नामक पदार्थ की खोज की खोज करने वाले , स्कॉटलैंड के आविष्कारक और चिकित्सक इलेग्ज़न्डर फ़्लेमिंग का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1906 को प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

06 अगस्त 1914 को ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

06 अगस्त 1915 को भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ ।

06 अगस्त 1921 को स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म हुआ ।

06 अगस्त 1925 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ।

06 अगस्त 1933 को भारतीय क्रिकेटर  ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में अमरीका ने जापान के हीरोशीमा नगर पर परमाणु बम्बारी करके इस नगर का सर्वनाश कर दिया। इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।

06 अगस्त 1959 को भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ ।

06 अगस्त 1960 को क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया गया ।

06 अगस्त 1962 को केंद्रीय अमरीका का जमाइका देश ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

06 अगस्त 1964 को अमेरिका के नेवेदा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।

06 अगस्त 1970 को भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1981 को भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ ।

06 अगस्त 1982 को प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ ।

06 अगस्त 1986 को भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ ।

06 अगस्त 1996 को नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

06 अगस्त 2001 को भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता किया गया ।

06 अगस्त 2002 को भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

06 अगस्त 2004 को वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई ।

06 अगस्त 2006 को भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ।

06 अगस्त 2007 को हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

06 अगस्त 2008 को सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।

06 अगस्त 2010 को जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

06 अगस्त 2011 को थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

06 अगस्त 2011 को स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को 70 साल के इतिहास में पहली बार AAA+ से घटाकर AA+ कर दिया।

06 अगस्त 2011 को अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।

06 अगस्त 2012 को नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

05 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !

05 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 217वॉ दिन है, साल मे अभी 148 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है ।

05 अगस्त 1264 को जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।

05 अगस्त 1543 को फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।

05 अगस्त 1654 को फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया और खाड़ी में प्रवेेेश कियाा

05 अगस्त 1662 को स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ ।

05 अगस्त 1775 को पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया

05 अगस्त 1775 को महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता में फांसी दी गई।

05 अगस्त 1781 को डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।

05 अगस्त 1850 को फ्रांस कथाकार गाय दी मोपासां का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1852 को उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1874 को जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

05 अगस्त 1882 को जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया।

05 अगस्त 1886 को कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।

05 अगस्त 1888 को कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।

05 अगस्त 1890 को मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म  हुआ ।

05 अगस्त 1890 को चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था।

05 अगस्त 1895 को जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक फ्रेडरिक एंजेल्स का निधन हुआ।

05 अगस्त 1901 को भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1905 को रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुई।

05 अगस्त 1912 को जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।

05 अगस्त 1914 को अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।

05 अगस्त 1914 को क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।

05 अगस्त 1914 को मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

05 अगस्त 1915 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पॉलेंड की राजधानी वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

05 अगस्त 1915 को प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म हुआ था।

05 अगस्त 1921 को अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

05 अगस्त 1923 को हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहलेेे अमेरिकी बने।

05 अगस्त 1926 को फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

05 अगस्त 1947 को इंडोनेशिया में हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवाइ बंद की।

05 अगस्त 1949 को इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हो गई ।

05 अगस्त 1950 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बारदोलोई का निधन हुआ ।

05 अगस्त 1960 को अफ़्रीक़ी देश बुरकिनाफ़ासो ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

05 अगस्त 1961 को यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था।

05 अगस्त 1962 को अमरीका अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन हुआ।

05 अगस्त 1963 को रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

05 अगस्त 1968 को फ्रांस राजनीतिज्ञ मरिन ले पेन का जन्म हुआ ।

05 अगस्त 1969 को भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1972 को दरभंगा मे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई ।


05 अगस्त 1975 को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1980 को भारतीय फिल्म अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ ।

05 अगस्त 1987 को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ

05 अगस्त 1990 को क़ाहिरा नगर में आयोजित इस्लामी कॉंफ़्रेनस संगठन के विदेश मंत्रियों के 19वें सम्मेलन में इस्लामी मानवधिकार धोषणापत्र पारित हुआ।

05 अगस्त 1991 कोन्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
05 अगस्त 1996 को अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने के वादे के साथ सम्पन्न हुआ ।

05 अगस्त 1998 को बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री रहे टोडर ज़िकोव का निधन हुआ

05 अगस्त 1999 को चीन और ताइवान के बीच तनाव काफी बढ़ गया ।

05 अगस्त 2000 को भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर लाला अमरनाथ का निधन हुआ था।

05 अगस्त 2002 को गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।

05 अगस्त 2003 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मैरियट होटल के बाहर एक कार बम फिस्फोट में 12 की मौत हुई और 150 घायल हुए ।

05 अगस्त 2010 को केन्या के 70% नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया।

05 अगस्त 2010 को कश्मीर (भारत) के लेह में बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई।

05 अगस्त 2010 को कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।

05 अगस्त 2011 को नासा के वैज्ञआनिकों ने साइंस पत्रिका में मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का दावा किया।

05 अगस्त 2011 को केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को लॉन्च किया गया।

05 अगस्त 2014 को 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाने वालेे प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ ।

04 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !04 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 216वॉ  दिन है ,साल मे अभी 149 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है ।


04 अगस्त 1265 को एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।

04 अगस्त 1522 मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म को हुआ ।

04 अगस्त 1636 को जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गये।

04 अगस्त 1664 संगीतज्ञ लुईस लुली का जन्म को हुआ ।

04 अगस्त 1666 को नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।

04 अगस्त 1730 को भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध  मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म को हुआ ।

04 अगस्त 1792 को ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1805 को आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1845 को प्रसिद्व भारतीय वकी , समाजिक कार्यकर्ता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1870 को ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई ।

04 अगस्त 1875 को बच्चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1886 को कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।

04 अगस्त 1914 को जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

04 अगस्त 1924 को साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म हुआ ।

04 अगस्त 1929 को भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं पार्श्वगायक का किशोर कुमार का जन्म हुआ ।

04 अगस्त 1930 को यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।

04 अगस्त 1931 को भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1937 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ।

04 अगस्त 1947 को जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्थापना हुई।

04 अगस्त 1954 को पाकिस्तानी सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

04 अगस्त 1956 को देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा में शुरू हुआ।

04 अगस्त 1961 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें और पहले अश्वेत राष्ट्रपति एवं नोबेल पुरस्कार विजेता बराक ओबामा का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1964 को दक्षिणी चीन की टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्धक नौकाओं के बीच युद्ध के दौरान अमरीका की पराजय हुई।

04 अगस्त 1967 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

04 अगस्त 1967 को विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण हुआ।

04 अगस्त 1997 को मोहम्मद ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया ।

04 अगस्त 1999 को चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

04 अगस्त 2001 को रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता किया गया ।

04 अगस्त 2004 को नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

04 अगस्त 2006 को उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ।

04 अगस्त 2007 को मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

04 अगस्त 2007 को नासा ने Phoenix स्पेस्क्राफ्ट लांच किया।

04 अगस्त 2008 को सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

स्वतंत्रता दिवस ( निबंध )

नमस्ते !
आदरणीय अधयापक महोदय और प्यारे मित्रों आज हमलोग स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये इकठ्ठा हुए है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतीय नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन है ये वो दिन है जब भारत के महान स्वतंत्रता सेनानीयों द्वारा 190 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटीश शासन से भारत को आजादी मिली।
आजादी के दिन को याद करने के लिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है साथ ही मंगल पांडे, भगत सिंह, खुदीराम बोस, चन्द्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गाँधी जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय आदि सभी महान नेताओं के बलिदानों को याद किया जाता है ,जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के विशेष योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता , जिन्होंने भारतवासियों को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया, गांधी जी एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने अहिंसा के माध्यम से आजादी का रास्ता दिखाया। और अंतत: लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को वो दिन आया जब भारत मे लाल किले पर भारतीय ध्वज "तिरंगे" को बड़े ही गर्व के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू फहराया।इन्ही के परिणाम स्वरूप आज हमलोग स्वतंत्र भारत की खुली हवा मे सांस ले रहे है आइए आज हमलोग इस पावन अवसर पर यह निश्चय करें कि हमलोग भारत के एक जिम्मेदार और शिक्षित नागरिक बनेंगे साथ ही भारत की आन बान  और शान को बनाए रखेंगे ।
जय हिंद जय भारत !

03 अगस्त का इतिहास

नमस्ते !
03 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 215वॉ दिन है साल मे अभी150 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है ।

03 अगस्त को भारत मे हृदय प्रत्यारोपण दिवस मनाया जाता है ।

03 अगस्त 1108 को लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

03 अगस्त 1347 को अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी सल्तनत की स्थापना की।

03 अगस्त 1492 को यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

03 अगस्त 1492 को इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।

03 अगस्त 1645 को अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।

03 अगस्त 1678 को राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

03 अगस्त 1749 को चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।

03 अगस्त 1780 को मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

03 अगस्त 1860 को न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।

03 अगस्त 1886 को हिन्दी के प्रसिद्व कवि, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म झांसी के पास चिरगांव गांव में हुआ ।

03 अगस्त 1890 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1900 को फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

03 अगस्त 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और  फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी

03 अगस्त 1914 को पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा था।

03 अगस्त 1916 को भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ ।

03 अगस्त 1919 को भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1922 को अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक रॉबर्ट समनर का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1923 को अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

03 अगस्त 1925 को अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

03 अगस्त 1928 को अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1933 को मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।

03 अगस्त 1933 को हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1934 को एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया।

03 अगस्त 1936 को भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1939 को भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1941को भारतीय सेना के एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म हुआ  ।

03 अगस्त 1949 को इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की गई ।

03 अगस्त़ 1956 को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बलविंदर सिंह संधू का जन्म मुंबई में हुआ ।

03 अगस्त 1957 को अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया ।जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

03 अगस्त 1957 को महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन  हुआ।

03 अगस्त 1960 को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की

03 अगस्त 1960 को भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1966 को अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1967 को पंजाबी गायक मनमोहन वारिस का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1968 को फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1979 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1981 को फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1984 को अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म  हुआ ।

03 अगस्त 1984 को भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म हुआ ।

03 अगस्त 1985 को बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया ।

03 अगस्त 1990 को स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन हुआ ।

03 अगस्त 1993 को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन हुआ ।

03 अगस्त 1993 को भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन हुआ।

03 अगस्त 1998 को मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।

03 अगस्त 2000 को ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

03 अगस्त 2003 को अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।

03 अगस्त 2004 को अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।

03 अगस्त 2004 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

03 अगस्त 2005 को महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

03 अगस्त 2006 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

03 अगस्त 2007 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

03 अगस्त 2007 को लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु हुई ।

03 अगस्त 2008 को रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन हुआ।

03 अगस्त 2009 को एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।

03 अगस्त 2010 को क्लस्टर बम पर 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।

03 अगस्त 2016 को पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39वें प्रधानमन्त्री बने।