25 जुलाई का इतिहास

25 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 206वॉ (लीप ईयर में 207वॉ) दिन है, साल में अभी 159 दिन बाकी है।

25 जुलाई 1585 को एम्सटर्डम ने 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।

26 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 जुलाई 1689 को फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

25 जुलाई 1813 को भारत में पहली बार नौका दौड़् प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हुई।

25 जुलाई 1814 को नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया।

25 जुलाई 1837 को इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।

25 जुलाई 1854 को वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

25 जुलाई 1894 को विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

25 जुलाई 1905 को अमेरिकी सेक्सोफोनवादक जॉनी हॉजेज का जन्म हुआ।

25 जुलाई 1929 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।

25 जुलाई 1943 को बेनिटो मुसोलिनी को गिरफतार किया गया।

25 जुलाई 1948 को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

25 जुलाई 1956 को उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन हुआ।

25 जुलाई 1963 को अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

25 जुलाई 1966 को भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल वर्तमान का जन्म हुआ।

25 जुलाई 1973 को सोवियत संघ ने मार्स 5 लांच किया।

25 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 1978 को दुनिया के पहली (आइवीएफ) परखनली शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।

25 जुलाई 1982 को ज्ञानी जैल सिंह देश के सातवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 1987 को रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 1989 वेल्स की राजकुमारी डायना ने लंदन में एक एड्स सेंटर का उद्घाटन किया।

25 जुलाई 1992 को एस डी शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।

24 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

25 जुलाई 1994 को चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती मनाई गई।

25 जुलाई 1994 को जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।इस के साथ ही जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।

25 जुलाई 1997 को के. आर. नारायणन देश के दसवें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2000 को चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सभी 109 यात्रियों सहित कुल 113 लोग मारे गए थे।

25 जुलाई 2001 को कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2002 को ए.पी.जे.अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।

25 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति बने।

25 जुलाई 2018 को युगांडा की संसद को संबोधित करने वाले नरेन्द्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए।

25 जुलाई 2018 को युगांडा की राजधानी कंपाला में भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।

25 जुलाई 2018 को गुजरात की एक अदालत ने 2015 में मेहसाणा जिले में विसनगर दंगा और आगजनी मामले में पाटीदार कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को दो साल की कैद की सज़ा सुनाई।

25 जुलाई 2018 को पाकिस्तान में हो रहे संसदीय और प्रांतीय चुनाव के दौरान हुई घटना में 35 लोग मारे गए।

25 जुलाई 2018 को BSNL की इंटरनेट टेलीफोनी सेवा Wings शुरू हो गई , इसे 11 जुलाई 2018 को लॉन्च किया गया था।

25 जुलाई 2018 को संसद ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक 2018 पारित किया गया।

25 जुलाई 2018 को हम्बनटोटा में श्रीलंका के साथ अंडर-19 क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत के युवा बल्लेबाज पवन शाह ने 282 रन बनाये। यह अंडर-19 युवा टेस्ट मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

25 जुलाई 2018 को बम्‍बई शेयर बाजार अब तक के सर्वोच्‍च अंक 36 हजार 858 पर बंद हुआ।

25 जुलाई 2018 को सीरिया के स्‍वेदा प्रांत में छापामार हमलों और आत्मघाती बम विस्फोटों में 220 लोग मारे गए।

25 जुलाई 2018 को साउथ अफ्रीका के जोहानेसबर्ग दसवां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन शुरू हो गया।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास    25 फरवरी का इतिहास  

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास         25 जून का इतिहास  

25 जुलाई का इतिहास   25 अगस्त का इतिहास  

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास

24 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 205वॉ (लीप ईयर में 206वॉ) दिन है, साल में अभी 160 दिन बाकी है।
24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

25 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 जुलाई 1758 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली एसेंबली वर्जीनिया हाउस बर्जेसिज में शामिल हुए।

24 जुलाई 1793 को फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।

24 जुलाई 1823 को चिली में दास प्रथा की समाप्त हुई।

24 जुलाई 1870 को अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई।

24 जुलाई 1890 को सोवा बाजार क्लब ने इंलैंड की फुटबाल टीम को ईस्ट सरे में हराया। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय टीम बनी।

24 जुलाई 1911 को हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।

24 जुलाई 1911 को भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1923 को स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच लौसन की संधि हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

24 जुलाई 1924 को उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1928 को गुजरात" के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म हुआ।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

24 जुलाई 1932 को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई।

24 जुलाई 1935 को बारहवीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1937 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1938 को इंस्टेट काफी की खोज हुई।

24 जुलाई 1939 को असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन हुआ।

24 जुलाई 1941 को उत्तर यूरोपिय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या कर दी।

24 जुलाई 1945 को बंगलोर स्थित 'विप्रो कॉर्पोरेशन' के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म हुआ।

24 जुलाई 1969 को अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।

24 जुलाई 1980 को भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।

24 जुलाई 1985 को प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।

23 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

24 जुलाई 1989 को लोकसभा के अधिकांश विपक्षी सदस्यों ने त्यागपत्र दिया जिन्हें स्वीकार कर लिया गया।

24 जुलाई 1994 को असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।

24 जुलाई 1999 को ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन  किया गया।

24 जुलाई 1999 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण किया गया।

24 जुलाई 2000 को एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।

24 जुलाई 2002 को यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।

24 जुलाई 2004 को इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।

24 जुलाई 2005 को कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

24 जुलाई 2006 को प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा मिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।

24 जुलाई 2008 को फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

24 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अफ्रीकी देश रूवांडा के किगाली नरसंहार स्‍मारक ( 1994 में नरसंहार में मारे गए तुत्‍सी समुदाय के ढाई लाख से अधिक लोगों को इस जगह दफनाया गया था ) का दौरा किया और रवेरू आदर्श ग्राम के गिरिंका कार्यक्रम के तहत 200 गायें दान किए।

24 जुलाई 2018 को विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप चेन्‍नई में शुरू हो गई।

24 जुलाजु 2018 को 26 जुलाई तक चलने वाला 19वां करगिल विजय दिवस समारोह जम्‍मू कश्‍मीर में द्रासयुद्ध स्‍मारक पर औपचारिक रूप से शुरू हो गया।

24 जुलाई 2018 को लोकसभा में भ्रष्‍टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक 2018 पारित होने के साथ ही इस कानून को संसद की मंजूरी मिल गई।

24 जुलाई 2018 को पारित नए नियम के आधार पर घूस देने वाले को 7 साल की कैद की सजा का प्रावधान किया गया।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

 24 जुलाई का इतिहास     24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास

23 जुलाई का इतिहास

23 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 204वाॅ (लीप ईयर में 205वाॅ) दिन है , साल में अभी 161 दिन बाकी है।

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है।

24 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

23 जुलाई 1540 को तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी गई।

23 जुलाई 1555 को हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।

23 जुलाई 1798 को स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1798 को नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया, मिस्र का क़ाहेरा नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया इस के साथ ही "ममालीक शासन श्रंखला" का अंत हो गया।

23 जुलाई 1829 को अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।

23 जुलाई 1856 को महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1877 को अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।

23 जुलाई 1881 को अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।

23 जुलाई 1898 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1903 को मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

23 जुलाई 1904 को चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज की गई।

23 जुलाई 1906 को प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता और हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1914 को आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।

23 जुलाई 1916 को इथोपियाई सम्राट हेल सलासी-1 का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1920 को ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।

23 जुलाई 1927 को भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई से हुई।

23 जुलाई 1929 को इटली की फासीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया।

23 जुलाई 1932 को भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1942 को हिटलर ने स्टालिनग्राद पर कक्बजा करने का आदेश जारी किया।

23 जुलाई 1944 को अमेरिकी की सेना ने इटली के पीसा पर कब्जा किया।


23 जुलाई 1952 को मिस्र में क्रांति हुई। मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का साशन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।

23 जुलाई 1953 को अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेन ऐलेन गूज का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1973 को हिंदी चलचित्र निर्माता, निर्देशक, अभिनेता हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1974 को ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।

23 जुलाई 1976 को हंगरीयन महिला शतरंज खिलाड़ी ज्यूरिथ पोलगाँव का जन्म हुआ।

23 जुलाई 1983 को तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।

23 जुलाई 1984 को वनेसा विलियम्स 'मिस अमेरिका' के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी।

23 जुलाई 1993 को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन हुआ।

23 जुलाई 1998 को सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

23 जुलाई 1999 को जापान की राजधानी टोक्यों में ए एन एन फलाइट 61 का अपहरण किया गया।

23 जुलाई 1999 को मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ।

23 जुलाई 2001 को मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।

23 जुलाई 2004 को निर्माता, निर्देशक और हास्य अभिनेता महमूद अली का निधन हुआ।

23 जुलाई 2005 को मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।

23 जुलाई 2007 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन हुआ।

23 जुलाई 2008 को नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।

23 जुलाई 2011 को अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई में 50 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया।

23 जुलाई 2011 को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हुई।

23 जुलाई 2012 को इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।

23 जुलाई 2012 को स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल निधन हुआ।

23 जुलाई 2014 को ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हुई और 222 घायल हुए।

23 जुलाई 2016 को भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन हुआ।

23 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन अफ्रीकी देश रूवांडा, युगांडा और जोहान्‍सबर्ग की पांच दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। रवांडा पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आठ समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। साथ ही भारत ने रुवांडा को 20 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने का फैसला किया।

23 जुलाई 2018 को उत्तराखंड ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने सभी गांवों में शौचालय निर्माण का शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

23 जुलाई 2018 को लोकसभा ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक,2017 और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद संशोधन विधेयक2017 पारित कर दिया।

23 जुलाई 2018 को राज्‍यसभा में विशेष राहत संशोधन विधेयक-2018 के पारित होनेके बाद संसद की मंजूरी मिल गई।

23 जुलाई 2018 को वडोदरा में 15 वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पंजाब के धनवीर सिंह ने गोला फेंक स्‍पर्धा में 19.69 मीटर दूर गोलाफेंककर स्‍वर्ण पदक जीता और केरल की विष्णु प्रिया ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ एक मिनट 2 दशमलव पांच - दो सेकेन्ड में पूरा कर नये मीट रिकार्ड केसाथ स्वर्ण पदक जीता।

23 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 जनवरी का इतिहास     23 फरवरी का इतिहास 

23 मार्च का इतिहास         23 अप्रैल का इतिहास  

23 मई का इतिहास          23 जून का इतिहास  

23 जुलाई का इतिहास    23 अगस्त का इतिहास

23 सितम्बर का इतिहास   23 अक्टूबर का इतिहास  

23 नवम्बर का इतिहास    23 दिसम्बर का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास

22 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 203वॉ दिन है , साल मे अभी 162 दिन बाकी है।

22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है।

23 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 जुलाई 648 को यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान 10 हजार यहूदियों की हत्या हुई।

22 जुलाई 1678 को छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।

22 जुलाई 1702 को ईस्ट इंडिया कम्पनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कम्पनी "इंडिया यूनाइटेड कम्पनी ऑफ ट्रेडिंग" का गठन किया तथा ब्रिटेन की मान्यता प्राप्त की।

22 जुलाई 1731 को स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

22 जुलाई 1775 को जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

22 जुलाई 1894 को पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1898 को प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1918 को भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्र्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।

22 जुलाई 1923 को प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1933 को राष्ट्रवादी नेता मोहन सेन गुप्ता का निधन हुआ।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

22 जुलाई 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।

22 जुलाई 1959 को भारतीय जनता पार्टी से संबंधित प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत कुमार का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1965 को 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1969 को सोवियत संघ रूस ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

22 जुलाई 1970 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म हुआ।

22 जुलाई 1981 को भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना प्रारंभ किया।

22 जुलाई 1988 को अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

22 जुलाई 1999 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू की गई।

22 जुलाई 2001 को शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।

22 जुलाई 2001 को समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।


22 जुलाई 2004 को शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स को मैक्सिको में गिरफ़्तार किया गया।

22 जुलाई 2009 को 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

22 जुलाई 2011 को विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।

 22 जुलाई 2011 को नॉर्वे मे अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई।

22 जुलाई 2012 को प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

22 जुलाई 2012 को चीन ने बीजिंग में भारी बारिश के कारण 77 लोग मरे गए।

 22 जुलाई 2013 को ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।

22 जुलाई 2014 को एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।

22 जुलाई 2018 को बिहार सरकार ने अपनी सेवाओं में अनुसूचित जा‍तियों और अनुसूचित जनजातियों के कर्मचारियों के लिए पदोन्‍नति में आरक्षण की शुरूआत की।

22 जुलाई 2018 को पाकिस्‍तान की संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन मामले में पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और 19 अन्‍य लोगों को भगौड़ा घोषित किया। 

22 जुलाई 2018 को जर्काता में भारत के लक्ष्‍य सेन ने एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास    22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास

21 जुलाई का इतिहास

21 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 202वॉ (लीप ईयर में 203वॉ) दिन है, साल में अभी 163 दिन बाकी है।

21 जुलाई 1658 औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।

22 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

21 जुलाई 1816 को अंगरेजी समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक जूलियस राइटर का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1831 को बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।

21 जुलाई 1883 को देश का पहला थिएटर हॉल ‘स्टार थियेटर’ कलकत्ता में खुला।

21 जुलाई 1884 को पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।

21  जुलाई 1888 को ब्रिटेनके आविष्कारक डनलप ने टायर और ट्यूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।

21 जुलाई 1904 को 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस ने 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा किया।

21 जुलाई 1906 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी का निधन हुआ।

21 जुलाई 1911 को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1920 श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ।

21 जुलाई 1922 को ब्रिटिश अभिनेत्री मॉली सगडेन का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1930 को मशहूर फ़िल्म गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1940 को सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 

21 जुलाई 1947 को इंडोनेशिया में पहला राजनीतिक चुनाव शुरू हुआ।

21 जुलाई 1947 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

21 जुलाई 1951 को अमेरिकी हास्य अभिनेता रॉबिन विलियम्स का जन्म हुआ।

21 जुलाई 1960 को श्रीलंका (तब सीलोन) में सीरीमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

21 जुलाई 1963 काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

21 जुलाई 1972 को भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन हुआ।

21 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी देश के राष्ट्रपति बने।


21 जुलाई 1988 को भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।

21 जुलाई 2001 को प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ।

21 जुलाई 2004 को संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

21 जुलाई 2007 को हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई।

21 जुलाई 2007 को वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

21 जुलाई 2007 को प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

21 जुलाई 2008 को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

21 जुलाई 2009 को भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।

21 जुलाई 2013 को बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

21 जुलाई 2018 को जी.एस.टी. परिषद की 28वीं बैठक में वस्‍तु और सेवाकर परिषद ने 80 से अधिक वस्‍तुओं पर जी.एस.टी. दरों में कमी की है। 

21 जुलाई 2018 को हरियाणा के गुरुग्राम में छात्र पुलिस कैडेट- एस पी सी के राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

20 जुलाई का इतिहास

20 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 201वॉ (लीप ईयर में 202वॉ) दिन है, साल में अभी 164 दिन बाकी है।
20 जुलाई 356 को ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ।


20 जुलाई 1031 को रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।

20 जुलाई 1296 को अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।

20 जुलाई 1654 को एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

20 जुलाई 1761 को माधव राव प्रथम पेशवा बने।

20 जुलाई 1810 को बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

20 जुलाई 1810 को कोलंबिया ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

20 जुलाई 1847 को जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।

20 जुलाई 1903 को फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

20 जुलाई 1905 को बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।

20 जुलाई 1914 को आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन हुआ।

20 जुलाई 1922 को असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन हुआ।

20 जुलाई 1923 को पन्चो विला की हत्या कर दी गई।

20 जुलाई 1924 को सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना हुई।

20 जुलाई 1929 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ।

20 जुलाई 1933 को लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली। 

20 जुलाई 1938 को जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गई।

20 जुलाई 1944 को तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल बाल बचा।

20 जुलाई 1944 को अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।

20 जुलाई 1950 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ।

20 जुलाई 1951 को जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गए।
20 जुलाई 1956 को फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

20 जुलाई 1963 को 17 को अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

20 जुलाई 1972 को प्रसिद्ध पार्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ।

20 जुलाई 1973 जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक, अभिनेता, निर्देशक ब्रूस ली का निधन हुआ।

20 जुलाई 1977 को सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अमेरिकी जाँच संस्था सीआईए द्वारा जारी किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया गया की वह मस्तिष्क नियंत्रण प्रयोगों में शामिल रहे हैं।

20 जुलाई 1989 को वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में कैद कर दिया।

20 जुलाई 1998 को तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 को सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।

20 जुलाई 1969 को अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म हुआ।

20 जुलाई 1969 को मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा था एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने इस इतिहास को रचा था।

20 जुलाई 1974 को तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।

20 जुलाई 1997 को तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता किया गया।

20 जुलाई 1999 को यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

20 जुलाई 1999 को स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन किया गया।

20 जुलाई 2000 को जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।

20 जुलाई 2002 को उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।

20 जुलाई 2005 को कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गई और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।

20 जुलाई 2007 को पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।

20 जुलाई 2008 को अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।

20 जुलाई 2012 को मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गए।

20 जुलाई 2016 को अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हुआ।

 20 जुलाई 2016 को तुर्की में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई।

20 जुलाई 2018 को अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस-एआईएमटीसी के तहत ट्रक मालिको ने देशव्‍यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

20 जुलाई 2018 को जापान के पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक शिनोबु हाशिमोटो का निधन हो गया।

20 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

20 जनवरी का इतिहास     20 फरवरी का इतिहास  

20 मार्च का इतिहास         20 अप्रैल का इतिहास   

20 मई का इतिहास           20 जून का इतिहास    

20 जुलाई का इतिहास   20 अगस्त का इतिहास 

20 सितम्बर का इतिहास    20 अक्टूबर का इतिहास  

20 नवम्बर का इतिहास     20 दिसम्बर का इतिहास

19 जुलाई का इतिहास

19 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 200वॉ (लीप ईयर में 201वॉ) दिन है, साल में अभी 165 दिन बाकी है।


19 जुलाई 1333 को स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ। जिसमें अंगरेजों ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।

20 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

19 जुलाई 1510 को प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।

19 जुलाई 1553 को 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।

19 जुलाई 1702 को किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।

19 जुलाई 1763 को ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में बुरी तरह से पराजित किया।

19 जुलाई 1814 को रिवॉल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुअल कोल्ट का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1827 को क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।

19 जुलाई 1836 को चार्ल्स डार्विन मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।

19 जुलाई 1848 को पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।

19 जुलाई 1864  को ताइपिंग विद्रोह में नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।

19 जुलाई 1870 को फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

19 जुलाई 1894 को बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्म हुआ। 

19 जुलाई 1900 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी. दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

19 जुलाई 1909 को मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1916 को प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने जर्मन सेना पर हमला किया।

19 जुलाई 1925 को द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य दिनेश सिंह का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1926 को फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

19 जुलाई 1938 को भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1940 को एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया।

19 जुलाई 1941 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने .वी फार विक्टरी. अभियान की शुरुआत की।

19 जुलाई 1948 को भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का जन्म हुआ।

19 जुलाई 1961 को पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गई।


19 जुलाई 1963 को जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।

19 जुलाई 1965 को दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।

19 जुलाई 1967 को अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।

19 जुलाई 1969 को अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

19 जुलाई 1969 को भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

19 जुलाई 1974 को क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।

19 जुलाई 1976 को नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।

19 जुलाई 1995 को रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न हुआ।

19 जुलाई 1997 को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की जो 20 जुलाई की दोपहर से लागू होनी थी।

19 जुलाई 2001 को नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

19 जुलाई 2001 को ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित किया गया।

19 जुलाई 2003 को रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

19 जुलाई 2004 को तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

19 जुलाई 2005 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

19 जुलाई 2006 को लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

19 जुलाई 2007 को इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

19 जुलाई 2008 को अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

19 जुलाई 2018 को तुर्की से आपात स्थिति को समाप्त कर दिया गया।

19 जुलाई 2018 को दसवां दिल्‍ली डायलॉग सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में शुरू हुआ।

19 जुलाई 2018 को सुप्रसिद्ध कवि और गीतकार गोपालदास नीरज का निधन हो गया।

19 जुलाई 2018 को भारतीय सूचना के अधिकारी मो. मुनव्वर का न्यू जलपाईगुडी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

19 जुलाई 2018 को भारतीय सूचना के अधिकारी मो. मुनव्वर का न्यू जलपाईगुडी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास  

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 


19 सितम्बर का इतिहास   19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास

18 जुलाई का इतिहास

18 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 199वॉ (लीप ईयर में 200 वॉ) दिन है , साल में अभी 166 दिन बाकी है।

18 जुलाई 1290 को इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम ने यहूदियों को बाहर निकालने का आदेश दिया। 

19 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

18 जुलाई 1630 को स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।

18 जुलाई 1737 को बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।

18 जुलाई 1743 को न्यूयार्क के साप्ताहिक अखबार में आधे पृष्ठ पर विज्ञापन प्रकाशित हुआ जोकि किसी भी अखबार में पहली बार आधे पेज पर प्रकाशित होने वाला विज्ञापन था।

18 जुलाई 1781 को ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

18 जुलाई 1857 को भारत में बॉम्बे अब मुंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

18 जुलाई 1861 को भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1872 को ब्रिटेन में गुप्त मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

18 जुलाई 1918 को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1927 को गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1946 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1948 को भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह निधन हुआ।

18 जुलाई 1980 को टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

18 जुलाई 1982 को भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड  अभिनेत्री , एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1985 कोसोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

18 जुलाई 1931 को पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।

18 जुलाई 1932 को यूरोपीय देश बेल्जियम लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

18 जुलाई 1943 को ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।

18 जुलाई 1947 को सम्राट जॉर्ज षष्टम ने भारतीय स्वतंत्रता विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

18 जुलाई 1948 को भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का निधन हुआ।

18 जुलाई 1951 को दक्षिणी अमेरिकी देश उरुग्वे में संविधान को स्वीकृति दी गई।

18 जुलाई 1968 को कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।

18 जुलाई 1973 को अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति हुई ,एवं गणराज्य की स्थापना हुई।

18 जुलाई 1980 को टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

18 जुलाई 1980 को भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।

18 जुलाई 1994 को ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

18 जुलाई 1996  को भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ।

18 जुलाई 1998 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ।

18 जुलाई 1999 को विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन हुआ।

18 जुलाई 1999 को फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।

18 जुलाई 2002 को तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल हुए।
18 जुलाई 2000 को रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया गया।

18 जुलाई 2002 को डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

18 जुलाई 2002 को सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।

18 जुलाई 2003 को वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

18 जुलाई 2004 को अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

18 जुलाई 2005 को मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

18 जुलाई 2007 को भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

18 जुलाई 2008 को भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

18 जुलाई 2012 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ।

18 जुलाई 2016 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ।

18 जुलाई 2018 को भारत के नीरज चोपड़ा ने फ्रांस के सोटेविले एथलेटिक्स में भाला फैंक प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीत।

18 जुलाई 2018 को भारतीय वायुसेना का मिग-21 जेट विमान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

18 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

18 जनवरी का इतिहास   18 फरवरी का इतिहास  

18 मार्च का इतिहास       18 अप्रैल का इतिहास   

18 मई का इतिहास         18 जून का इतिहास  

18 जुलाई का इतिहास   18 अगस्त का इतिहास

18 सितम्बर का इतिहास  18 अक्टूबर का इतिहास 

18 नवम्बर का इतिहास    18 दिसम्बर का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास

17 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 198वॉ (लीप ईयर में 199वॉ) दिन है , साल में अभी 167 दिन बाकी है।

17 जुलाई 1429 को डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।

18 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

17 जुलाई 1549 को बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।

17 जुलाई 1453 को कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।

17 जुलाई 1489 को निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया। 

17 जुलाई 1549 को यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया। 

17 जुलाई 1712 को इंग्लैंड, पूर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए। 

17 जुलाई 1775 को पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।

17 जुलाई 1790 को स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ।

17 जुलाई 1850 को हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

17 जुलाई 1893 को इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

17 जुलाई 1898 को स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण 
किया।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

17 जुलाई 1906 को क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

17 जुलाई 1912 को अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।

17 जुलाई 1913 को फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।

17 जुलाई 1917 को जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया. इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।

17 जुलाई 1919 को यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई। 

17 जुलाई 1923 को भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ।

17 जुलाई 1928 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन का निधन हुआ।

17 जुलाई 1929 को सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए। 

17 जुलाई 1943 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ।

17 जुलाई 1943 को ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

16 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें


17 जुलाई 1944 को अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गई।

17 जुलाई 1948 को भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक 
सेवाओं में भर्ती होने के योग्य माना गया। 

17 जुलाई 1950 भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई।

17 जुलाई 1968 को इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।

17 जुलाई 1972 को गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन हुआ।

17 जुलाई 1972 को पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।

17 जुलाई 1974 को लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

17 जुलाई 1976 को 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।

17 जुलाई 1980 को जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

17 जुलाई 1981 को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया

17 जुलाई 1987 को ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

17 जुलाई 1992 को भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ।

17 जुलाई 1994 को धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

17 जुलाई 1995 को फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

17 जुलाई 2002 को रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।

17 जुलाई 2003 को उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गए।

17 जुलाई 2005 को भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन हुआ।

17 जुलाई 2006 को कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

17 जुलाई 2008 को अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

17 जुलाई 2013 को चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।

17 जुलाई 2013 को प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का निधन हुआ।

17 जुलाई 2014 को मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।

17 तारीख़ के इतिहास को इन महीनों में देखें

17 जनवरी का इतिहास    17 फरवरी का इतिहास

17 मार्च का इतिहास        17 अप्रैल का इतिहास

17 मई का इतिहास          17 जून का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास       17 अगस्त का इतिहास

17 सितम्बर का इतिहास   17 अक्टूबर का इतिहास

17 नवम्बर का इतिहास     17 दिसम्बर का इतिहास