13 अगस्त का इतिहास

13 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 225वॉ दिन है, साल में अभी 140 दिन बाकी है।

13 अगस्त को अंग दान दिवस मनाया जाता है।

13 अगस्त 1598 को फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई।

13 अगस्त 1642 को डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

13 अगस्त 1645 को स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

13 अगस्त 1784 को भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।

13 अगस्त 1795 को भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का निधन हुआ।

13 अगस्त 1814 को दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।

13 अगस्त 1848 को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जीवनी ग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक तथा महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1863 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1887 को भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1892 को अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

13 अगस्त 1898 को जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

13 अगस्त 1899 को प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1902 को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

13 अगस्त 1910 को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ।

13 अगस्त 1913 को इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

13 अगस्त 1914 फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।13 अगस्त 1923 को गुस्ताव स्ट्रेसीमैन जर्मनी की चांसलर नियुक्त हुई।

13 अगस्त 1923 को नवनिर्मित पोलिश बंदरगाह जिडायनिया पर पहला बड़ा समुद्री जहाज आया।

13 अगस्त 1936 को प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ।

13 अगस्त 1936 को भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1951 को भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

13 अगस्त 1952 को हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्री योगिता बाली का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1956 को राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।


13 अगस्त 1959 को दाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ।

13 अगस्त 1960 को अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।

13 अगस्त 1961 को पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच की सीमारेखा को सील कर दिया गया।

13 अगस्त 1961 को भारतीय अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1963 को भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।

13 अगस्त 1966 को चीन ने सांस्कृतिक क्रांति की घोषणा की।

13 अगस्त 1977 को अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

13 अगस्त 1993 को वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न हुआ।

13 अगस्त 1993 को थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग मारे गए।

13 अगस्त 1994 को सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति बनी । यह कदम महाविनाशक हथियारों के निर्माण में काम आने वाले प्लूटोनियम के उत्पादन को कम करने के लिए उठाया गया था।

13 अगस्त 1999 को लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक  आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

13 अगस्त 1999 को स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

13 अगस्त 2000 को रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।

13 अगस्त 2002 को इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।

13 अगस्त 2004 को यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू हो गया।

13 अगस्त 2005 को श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या हुई एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू की गई।

13 अगस्त 2008 को  विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

13 अगस्त 2008 को भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

13 अगस्त 2012 को लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

13 अगस्त 2015 को इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

13 अगस्त 2018 को पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया।

13 अगस्त 2018 को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह घोषणा की कि जयपुर और तिरुपति के बाद जोधपुर ए-वन श्रेणी का सबसे स्‍वच्‍छरेलवे स्‍टेशन बन गया है।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास       13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास            13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास             13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास        13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास     13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास

12 अगस्त का इतिहास

12 अगस्त ग्रेगोरियन  कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 224वाँ (लीप ईयर में 225 वाँ) दिन है, साल मे अभी 141 दिन बाकी है।

12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस और विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

12 अगस्त 1602 को बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।

12 अगस्त 1765 को मुगल शासक ने इलाहाबाद संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसके बाद ही भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई।

12 अगस्त 1831 को नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

12 अगस्त 1833 को अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।

12 अगस्त 1908 को हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

12 अगस्त 1914 को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ।

12 अगस्त 1914  को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

12 अगस्त 1919 को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और  भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम अम्बालाल साराभाई का जन्म अहमदाबाद मे हुआ।

12 अगस्त 1920 को पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

12 अगस्त 1928 को एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल समाप्त हुआ।

12 अगस्त 1933 को क्यूबा का तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागा।

12 अगस्त 1936 को गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।

12 अगस्त 1953 को यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।

12 अगस्त 1955 को जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।

12 अगस्त 1960 को नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

12 अगस्त 1962 को पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।

12 अगस्त 1971 को सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।

12 अगस्त 1972 को भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ।

12 अगस्त 1981 को आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।

12 अगस्त 1982 को प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ।

12 अगस्त 1984 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

12 अगस्त 1990 को टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।


12 अगस्त 1992 को उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न हुआ।

12 अगस्त 1994 को कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 को लोग मारे गये।

12 अगस्त 2002 को रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।

12 अगस्त 2003 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।

12 अगस्त 2004 को फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। 

12 अगस्त 2004 को इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।

12 अगस्त 2006 को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

12 अगस्त 2007 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।

12 अगस्त 2008 को आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

12 अगस्त 2009 को भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

12 अगस्त 2012 को 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।

12 अगस्त 2015 को चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल हुए।

11 अगस्त का इतिहास


11 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 223वाँ दिन है, साल में अभी 142 दिन बाकी है।

11 अगस्त 1347 को अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।

11 अगस्त 1778 को दुनिया में जिमनास्टिक की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1863 को कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।

11 अगस्त 1892 को पश्चिम- भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1908 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को फांसी दी गई।

11 अगस्त 1914 को फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

11 अगस्त 1914 को पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

11 अगस्त 1924 को भारतीय संगीत जगत के मनीषी लालमणि मिश्र का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1929 को पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

11 अगस्त 1940 को ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

11 अगस्त 1944 को अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया गया।

11 अगस्त 1948 को लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

11 अगस्त 1949 को रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1954 को भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1960 को अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

11 अगस्त 1961 को दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

11 अगस्त 1967 को हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ।

11 अगस्त 1974 को भारतीय क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ।

11 अगस्त 1976 को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।

11 अगस्त 1984 को तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

11 अगस्त 1985 को रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

11 अगस्त 1999 को यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण दिखाई दिया।


11 अगस्त 2000 को फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया गया।

11 अगस्त 2000 को अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ।

11 अगस्त 2003 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

11 अगस्त 2004 को भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

11 अगस्त 2004 को चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का निधन हुआ।

11 अगस्त 2006 को पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

11 अगस्त 2007 को मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

11 अगस्त 2007 को ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन हुआ।

11 अगस्त 2008 को एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

11 अगस्त 2001 को उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग किया गया , आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया।

11 अगस्त 2012 को ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

11 अगस्त 2012 को बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।

11 अगस्त 2018 को साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगाा।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास

10 अगस्त का इतिहास

10 अगस्त ग्रेगोररियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 222वाँ (लीप ईयर में 223वाँ )दिन है,साल में अभी143 दिन बाकी है।

10 अगस्त को विश्व जैैव दिवस और डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस मनाया जाता है।

10 अगस्त 612 ईसापूर्व को असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई और निनेवह नगर का पतन हुआ।

10 अगस्त 941 वियतनामी सम्राट ली होन का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1500 को पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने।

10 अगस्त 1511 को पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।

10 अगस्त 1664 को ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 1675 को इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।

10 अगस्त 1678 को हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौत पर हस्ताक्षर किए गए।

10 अगस्त 1759 को कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।

10 अगस्त 1776 को अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे।

10 अगस्त 1787 को तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।

10 अगस्त 1809 को इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

10 अगस्त 1814 को नेस्ले कंपनी की स्थापना करने वाले हेनरी नेस्ले का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1821 को मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना।

10 अगस्त 1822 को सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1831 को कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोसा में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।

10 अगस्त 1846 को अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए विधेयक को मंजूरी दी।

10 अगस्त 1860 को प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1894 को देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1916 को भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1920 को प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किया।

10 अगस्त 1926 को इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।


10 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।

10 अगस्त 1962 को बच्चों के चहेता स्पाइडरमैन कॉमिक बुक "अमेजिंग फैंटेसी" में नजर आया।

10 अगस्त 1963 को चंबल के बीहड़ों से संसद तक पहुंचने वाली फूलन देवी का जन्म हुआ।

10 अगस्त 1966 को अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप आॅफ केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा गया, जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।

10 अगस्त 1977 को झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्यामलाल गुप्त "पार्षद" का निधन हुआ।

10 अगस्त 1979 को उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित किया गया।

10 अगस्त 1980 को भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन हुआ।

10 अगस्त 1990 को पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था, शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।

10 अगस्त 1995 को प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ।

10 अगस्त 1999 को चेचेन्या में इस्लामिक शूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

10 अगस्त 2000 को श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री चुने गए।

10 अगस्त 2000 को जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

10 अगस्त 2001 को अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन प्राप्त हुआ।

10 अगस्त 2003 को यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।

10 अगस्त 2003 को इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।

10 अगस्त 2004 को संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किया गया।

10 अगस्त 2006 को तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

10 अगस्त 2008 को अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।

10 अगस्त 2008 को चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

10 अगस्त 2010 को भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र "गगन" का सफल परीक्षण किया।

10 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री ने जैव ईंधन दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन्‍य जीव, वन और तटवर्ती नियमन क्षेत्र से संबंधित मंजूरी देने के लिए "परिवेश" वेब पोर्टल की शुरूआत की।

10 अगस्त 2018 को संसद ने ऋण शोधन प्रक्रिया संहिता संशोधन विधेयक 2018 पारित कर दिया।

10 अगस्त 2018 को लोकसभा ने मध्‍यस्‍थता और समझौता संशोधन विधेयक 2018 पारित कर दिया।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास 

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास

09 अगस्त का इतिहास

09 अगस्त ग्रेगोररियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 221वाँ दिन है, साल में अभी 144 दिन बाकी है।

09 अगस्त को क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस, नागासाकी दिवस, भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

09 अगस्त 1173 को इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।

09 अगस्त 1201 को अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1537 को इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1603 को जर्मन-डच धर्मशास्त्री और शैक्षणिक जोहानिस कॉसियस का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1631 को अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1653 को अंग्रेजी कवि और अनुवादक जॉन ओल्डम का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1674 को चेक वास्तुकार वेल्त्रूसी हवेली बनाने वाले फ्रांतिसेक मैक्समिलियन कांका का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1831 को अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

09 अगस्त 1876 को बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1891 को संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1892 को विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर. रंगनाथन का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1892 को थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

09 अगस्त 1893 को उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1909  को ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1925 को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई।

09 अगस्त 1933 को आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1937 को हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अन्त का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1942 को भारतीय नेता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।

09 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

 09 अगस्त 1971 को भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

09 अगस्त 1975 को भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म हुआ।

09 अगस्त 1991 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म हुआ।


09 अगस्त 1999 को रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

09 अगस्त 2000 को जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।

09 अगस्त 2002 को प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ।

09 अगस्त 2002 को अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

09 अगस्त 2005 को नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

09 अगस्त 2006 को नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

09 अगस्त 2007 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

09 अगस्त 2008 को सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने पर तैयार हो गए।

09 अगस्त 2010 को बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।

09 अगस्त 2016 को अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल कलिखो पुल का निधन हुआ।

09 अगस्त 2018 को संसद ने अनुसूचित जाति और जनजाति-अत्‍याचार निवारण संशोधन विधेयक 2018 पारित कर दिया।

09 अगस्त 2018 को संसद ने राष्‍ट्रीय खेल विश्‍वविद्यालय विधेयक-2018 को मंजूरी दे दी है।

09 अगस्त 2018 को लोकसभा ने केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर संशोधन विधेयक, समन्‍वित वस्‍तु और सेवा कर संशोधन विधेयक, केन्‍द्रशासित प्रदेश वस्‍तु और सेवा कर संशोधन विधेयक और वस्‍तु और सेवा कर राज्‍य मुआवजा संशोधन विधेयक पारित कर दिया।

09 अगस्त 2018 को केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने तीन तलाक विधेयक में संशोधन के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी।

09 अगस्त 2018 को बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 38024 के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11 471 हो गया।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास

08 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

08 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 2017 वर्ष का 282 वॉ दिन है,साल मे अभी 83 दिन बाकी है।

08 अक्टूबर को हर साल भारत में वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

08 अक्टूबर विश्व वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है ।

08 अक्टूबर को क्रोएशिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

08 अक्टूबर 1256 को पेरिस में विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले सोरबन विश्वविद्यालय का उदघाटन हुआ।

08 अक्टूबर 1534 को ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के नरेश हेनरी अष्टम के प्रभाव में आकर एक ऐसा क़ानून पारित किया जिसके कारण ब्रिटेन के गिरिजाघर का रोम के कैथोलिक गिरजाघर से संबंध-विच्छेद हो गया।

08 अक्टूबर 1735 को पृथ्वी की आकृति की पहचान के लिए गणितज्ञों और भूगोल शास्त्रियों का प्रयास आरंभ हुआ।

08 अक्टूबर 1844 को भारत के प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म हुआ।

08 अक्टूबर 1860 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।

08 अक्टूबर 1871 को अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी थी, कहा जाता है कि शिकागो के एक परिवार पैट्रिक और कैथरीन ओलियरी की गाय से बाड़े में उसके पास रखी लालटेन को ठोकर लगी और उससे आग लग गई।

08 अक्टूबर 1881 को वियतनाम में विनाशकारी तूफ़ान आया, इसमें 3 लाख लोगों की मौत हो गयी।

08 अक्टूबर 1885 को फ़्रांस ने वियतनाम पर अपना वर्चस्व स्थापित किया

08 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन किया गया ।उस समय यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।

08 अक्टूबर 1936 को  प्रसिद्ध हिंदी कहानिकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का निधन हुआ ।

08 अक्टूबर 1965 को लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।

08 अक्टूबर 1967 को बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए।

08 अक्टूबर 1970 को सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला।

08 अक्टूबर 1979 को जयप्रकाश नारायण, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ ।

08 अक्टूबर 1990 को ज़ायोनी शासन के अत्याचारी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में नमाजियों पर आक्रमण किया।

08 अक्टूबर 1996 को ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए ।

08 अक्टूबर 1998 को भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना।

08 अक्टूबर 2000 को वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने। 08 अक्टूबर 2000 को इस्रायल, फिलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत हुए ।

08 अक्टूबर 2001 को इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।

08 अक्टूबर 2002 को पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।

08 अक्टूबर 2003 को टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।

08 अक्टूबर 2003 को हॉलीवुड के नामचीन अदाकारों में से एक टर्मिनेटर जैसी हिट फिल्मों के नायक अर्नोल्ड श्वाजनेगर ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को उनका कार्यकाल पूरा होने के तीन साल पहले हुए एक चुनाव में हरा दिया।

08 अक्टूबर 2003 को 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।

08 अक्टूबर 2004 को भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हआ।

08 अक्टूबर 2004 को शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को मिला ।

08 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान में 7.5 की तीव्रतावाला भूकंप आया, इसमें लगभग 70 हजार लोगों की मृत्यु हुइ।

08 अक्टूबर 2007 को बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

08 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

08 जनवरी का इतिहास     08 फरवरी का इतिहास

08 मार्च का इतिहास         08 अप्रैल का इतिहास

08 मई का इतिहास          08 जून का इतिहास

08 जुलाई का इतिहास      08 अगस्त का इतिहास

08 सितम्बर का इतिहास   08 अक्टूबर का इतिहास

08 नवम्बर का इतिहास    08 दिसम्बर का इतिहास

08 अगस्त का इतिहास

08 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 220वॉ दिन है, साल में अभी 145 दिन बाकी है।

08 अगस्त 1509 को विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।

08 अगस्त 1549 को फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

08 अगस्त 1605 को फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की।

08 अगस्त 1609 को वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

08 अगस्त 1700 को डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

08 अगस्त 1763 को वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

08 अगस्त 1786 को अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया।

08 अगस्त 1864 को जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।

 08 अगस्त 1876 को थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

08 अगस्त 1899 को ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।

08 अगस्त 1900 को बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।

08 अगस्त 1908 को राइट बंधुओं ने फ्रांस में पहली सार्वजनिक उड़ान भरी।


08 अगस्त 1908 को शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1915 को भारतीय लेखक  भीष्म साहनी का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1919 को रावलपिंडी संधी के द्वारा ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

08 अगस्त 1921 को भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1940 को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1942 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने बाम्बे अधिवेशन में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को मंजूरी दी , और भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया।

08 अगस्त 1945 को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।

08 अगस्त 1945 को सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

08 अगस्त 1948 को प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ।


08 अगस्त 1949 को बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ।

 08 अगस्त 1952 को भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1967 को आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

08 अगस्त 1967 को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

08 अगस्त 1968 को भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1981 को टेनिस के प्रसिद्ध खिलाड़ी रोजर फेडरर का जन्म हुआ।

08 अगस्त 1988 को 9 साल के लंबे युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी अफगानिस्तान से शुरू हुई।

08 अगस्त 1990 को इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने घोषणा की थी कि उस ने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया।

08 अगस्त 1988 को आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।

08 अगस्त 1991 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।

08 अगस्त 1994 को चीन और ताईवान के जन प्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।

08 अगस्त 1994 को इजरायल और जॉर्डन को जोड़ने वाला (लिंक) रोड खुला।

08 अगस्त 2000 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ।

08 अगस्त 2002 को ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।

08 अगस्त 2003 को पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

08 अगस्त 2004 को इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

08 अगस्त 2007 को एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।

08 अगस्त 2010 को तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।

08 अगस्त 2010 को तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

08 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

08 जनवरी का इतिहास     08 फरवरी का इतिहास

08 मार्च का इतिहास         08 अप्रैल का इतिहास

08 मई का इतिहास          08 जून का इतिहास 

08 जुलाई का इतिहास      08 अगस्त का इतिहास

08 सितम्बर का इतिहास   08 अक्टूबर का इतिहास

08 नवम्बर का इतिहास    08 दिसम्बर का इतिहास

08 नवम्बर का इतिहास

नमस्ते !

08 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 312 वॉ  दिन है, साल मे अभी 53 दिन बाकी है।

08 नवम्बर 1661 को सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।

08 नवम्बर 1895 बिजली के साथ प्रयोग करते समय विल्हेम रान्टगन ने एक्स रे की खोज की।

08 नवम्बर 1920 को भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म हुआ।

08 नवम्बर 1929 को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ ।

08 नवम्बर 1933 को मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।

08 नवम्बर 1959 को प्रसिद्ध साहित्यकार, लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन हो गया।

08 नवम्बर 1960 जॉन एफ केनेडी संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को बहुत कम अंतर से हरा कर अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति बने।

08 नवम्बर 1977 को दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हो गया ।

08 नवम्बर 1990 को आयरलैंड में पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

08 नवम्बर 1998 को बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेखमुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड की सजा दी गई ।

08 नवम्बर 2000 को बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

08 नवम्बर 2001 को अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी हुई ।

08 नवम्बर 2002 को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ हुई।

08 नवम्बर 2003 इराक के साथ युद्ध में दस हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों ने इराक के शहर फालुजा की घेराबंदी की।

08 नवम्बर 2004 को हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत हुए ।

08 नवम्बर 2005 को भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।

08 नवम्बर 2008 को भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।

08 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

08 जनवरी का इतिहास     08 फरवरी का इतिहास

08 मार्च का इतिहास         08 अप्रैल का इतिहास

08 मई का इतिहास          08 जून का इतिहास

08 जुलाई का इतिहास      08 अगस्त का इतिहास

08 सितम्बर का इतिहास   08 अक्टूबर का इतिहास

08 नवम्बर का इतिहास    08 दिसम्बर का इतिहास

07 अगस्त का इतिहास

07 अगस्त ग्रेगोरियन  कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 219वाँ (लीप ईयर में 220वाँ) दिन है, साल में अभी 146 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

08 अगस्त का इतिहास को जानने के लिए यहां क्लिक करें

07 अगस्त को हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

07 अगस्त 322 ईसा पूर्व को सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।

07 अगस्त 1304 को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1606 को शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का जेम्स प्रथम के लिए पहली बार मंचन किंग किया गया।

07 अगस्त 1668 को प्रसिद्ध वैज्ञानिक न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया।

07 अगस्त 1753 को ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।

07 अगस्त 1832 को यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।

07 अगस्त 1871 को प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबभनद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1875 को सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।

07 अगस्त 1880 को "उचित वक्ता" पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

07 अगस्त 1904 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1905 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।

07 अगस्त 1907 को बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।

07 अगस्त 1914 को रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।

07 अगस्त 1925 को प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1938 को रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन हुआ।

07 अगस्त 1940 को विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

07 अगस्त 1941 को भारतीय लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ।

07 अगस्त 1944 को 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।

07 अगस्त 1946 को ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी गई।

07 अगस्त 1947 को मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।


07 अगस्त 1957 को अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

07 अगस्त 1960 को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

07 अगस्त 1663 को लंदन में 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।

07 अगस्त 1966 को लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।

07 अगस्त 1973 को अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।

07 अगस्त 1975 को दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1975 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।

07 अगस्त 1980 को ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

07 अगस्त 1981 को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।

07 अगस्त 1982 को अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 

07 अगस्त 1985 को गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

07 अगस्त 1990 को अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की। 

07 अगस्त 1994 को इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।

07 अगस्त 1996 को अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

07 अगस्त 1998 को  केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।

07 अगस्त 2000 को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया।

07 अगस्त 2003 को यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।

 07 अगस्त 2003 नासा को ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।

07 अगस्त 2005 को इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

07 अगस्त 2007 को अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।

07 अगस्त 2009 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन हुआ।

07 अगस्त 2010 को भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देने की बात पर सहमत हो गया।

07 अगस्त 2010 को मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया।

07 अगस्त 2018 को केन्द्र सरकार ने 15 से 30 अगस्‍त तक तक सामाजिक न्‍याय पखवाड़ा मनाये जाने की घोषणा की ,साथ ही हर वर्ष 01 से 9 अगस्‍त तक सामाजिक न्‍याय सप्‍ताह मनाये जाने की घोषणा की।

07 अगस्त 2018 को प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र ने उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश पद पर न्‍यायाधीश इन्दिरा बैनर्जी, विनीत सरन और के0 एम0 जोसेफ को शपथ दिलाई । इसके साथ ही अब
उच्‍चतम न्‍यायालय में न्‍यायाधीशों की संख्‍या 25 हो गई।

07 अगस्त 2018 को दक्षिण भारत के दिग्गज राजनेता और DMK अध्यक्ष एम. करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।


07 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

07 जनवरी का इतिहास    07 फरवरी का इतिहास

07 मार्च का इतिहास        07 अप्रैल का इतिहास

07 मई का इतिहास         07 जून का इतिहास

07 जुलाई का इतिहास     07 अगस्त का इतिहास

07 सितम्बर का इतिहास  07 अक्टूबर का इतिहास

07 नवम्बर का इतिहास   07 दिसम्बर का इतिहास

06 अगस्त का इतिहास

06 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 218वाँ दिन है,साल में अभी 147 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

06 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।

06 अगस्त 1180 को जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1736 को डैनियल गौब्रियल फ़ारेनहाइट नामक जर्मन गणितज्ञ व भौतिक शास्त्री और तापमान मापक यंत्र के अविष्कारक का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 

06 अगस्त 1742 को मैंगनीज़ और ग्लीसरीन की खोज करने वाले स्वीडन के रसायनशास्त्री कार्ल वेलहम शेल का जनम हुआ।

06 अगस्त 1821 को ब्रुसेल्स में 'कौरियर आॉफ पेज बास' अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया।

06 अगस्त 1825 को बोलीविया को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

06 अगस्त 1862 को मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

06 अगस्त 1881 को पेन्सिलीन नामक पदार्थ की खोज की खोज करने वाले , स्कॉटलैंड के आविष्कारक और चिकित्सक इलेग्ज़न्डर फ़्लेमिंग का जन्म हुआ। 

06 अगस्त 1906 को प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

06 अगस्त 1914 को ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

06 अगस्त 1915 को भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1921 को स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म हुआ। 

06 अगस्त 1925 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ।

06 अगस्त 1933 को भारतीय क्रिकेटर  ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में अमरीका ने जापान के हीरोशीमा नगर पर परमाणु बम्बारी करके इस नगर का सर्वनाश कर दिया। इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।

06 अगस्त 1959 को भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1960 को क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया गया।

06 अगस्त 1962 को केंद्रीय अमरीका का जमाइका देश ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

06 अगस्त 1964 को अमेरिका के नेवेदा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।

06 अगस्त 1970 को भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1981 को भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ।

06 अगस्त 1982 को प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ।

06 अगस्त 1986 को भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

06 अगस्त 1996 को नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

06 अगस्त 2001 को भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता किया गया।

06 अगस्त 2002 को भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

06 अगस्त 2004 को वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।

06 अगस्त 2006 को भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ।

06 अगस्त 2007 को हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

06 अगस्त 2008 को सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है। 

06 अगस्त 2010 को जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

06 अगस्त 2011 को थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

06 अगस्त 2011 को स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को 70 साल के इतिहास में पहली बार AAA+ से घटाकर AA+ कर दिया।

06 अगस्त 2011 को अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।

06 अगस्त 2012 को नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

06 अगस्त 2014 को कार्टूनिस्ट प्राण, चाचा चौधरी के रचयिता का निधन हुआ।

06 अगस्त 2018 को राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए 123 वां संविधान संशोधन विधेयक 2018 संसद में पास हो गया।

06 अगस्त 2018 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे आरके धवन का निधन हो गया।

 06 अगस्त 2018 को मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स नई ऊंचाई 37,691 पर और निफ्टी 11,387 नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

 06 अगस्त 2018 को राज्‍यसभा ने आपराधिक कानून संशोधन विधेयक, 2018 को पारित कर दिया।

06 अगस्त 2018 को लोकसभा ने अनुसूचित जाति और जनजाति अत्‍याचार निवारण संशोधन विधेयक, 2018 पारित कर दिया।

06 अगस्त 2018 को छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में 15 माओवादी मारे गए।

06 अगस्त 2018 को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा की हीरक जयंती के समापन पर लोकतंत्र पर्व का उद्घाटन किया।

06 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

06 जनवरी का इतिहास    06 फरवरी का इतिहास

06 मार्च का इतिहास        06 अप्रैल का इतिहास 

06 मई का इतिहास          06 जून का इतिहास

06 जुलाई का इतिहास      06 अगस्त का इतिहास

06 सितम्बर का इतिहास   06 अक्टूबर का इतिहास

06 नवम्बर का इतिहास     06 दिसम्बर का इतिहास

05 अगस्त का इतिहास

05 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 217वॉ दिन है, साल मे अभी 148 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।
05 अगस्त 1264 को जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।

05 अगस्त 1543 को फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।

05 अगस्त 1654 को फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया और खाड़ी में प्रवेेेश कियाा।

05 अगस्त 1662 को स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1972 को दरभंगा मे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

05 अगस्त 1775 को पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया।

05 अगस्त 1775 को महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता में फांसी दी गई।

05 अगस्त 1781 को डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।

05 अगस्त 1850 को फ्रांस कथाकार गाय दी मोपासां का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1852 को उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1874 को जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

05 अगस्त 1882 को जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया।

05 अगस्त 1886 को कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।

05 अगस्त 1888 को कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।

05 अगस्त 1890 को मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1890 को चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1895 को जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक फ्रेडरिक एंजेल्स का निधन हुआ।

05 अगस्त 1901 को भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1905 को रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुई।

05 अगस्त 1912 को जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।


05 अगस्त 1914 को अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई। 

05 अगस्त 1914 को क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
05 अगस्त 1914 को मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

05 अगस्त 1915 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पॉलेंड की राजधानी वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

05 अगस्त 1915 को प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1921 को अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

05 अगस्त 1923 को हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहलेेे अमेरिकी बने।

05 अगस्त 1926 को फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

05 अगस्त 1947 को इंडोनेशिया में हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवाइ बंद की।

05 अगस्त 1949 को इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हो गई।

05 अगस्त 1950 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बारदोलोई का निधन हुआ।

05 अगस्त 1960 को अफ़्रीक़ी देश बुरकिनाफ़ासो ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

05 अगस्त 1961 को यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा।

05 अगस्त 1962 को अमरीका अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन हुआ।

05 अगस्त 1963 को रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की। 

05 अगस्त 1968 को फ्रांस राजनीतिज्ञ मरिन ले पेन का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1969 को भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1975 को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1980 को भारतीय फिल्म अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1987 को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।

05 अगस्त 1990 को क़ाहिरा नगर में आयोजित इस्लामी कॉंफ़्रेनस संगठन के विदेश मंत्रियों के 19वें सम्मेलन में इस्लामी मानवधिकार धोषणापत्र पारित हुआ।

05 अगस्त 1991 कोन्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

05 अगस्त 1996 को अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने के वादे के साथ सम्पन्न हुआ।

05 अगस्त 1998 को बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री रहे टोडर ज़िकोव का निधन हुआ।

05 अगस्त 1999 को चीन और ताइवान के बीच तनाव काफी बढ़ गया।
05 अगस्त 2000 को भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर लाला अमरनाथ का निधन हुआ था।

05 अगस्त 2002 को गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।

05 अगस्त 2003 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मैरियट होटल के बाहर एक कार बम फिस्फोट में 12 की मौत हुई और 150 घायल हुए।

05 अगस्त 2010 को केन्या के 70% नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया।

05 अगस्त 2010 को कश्मीर (भारत) के लेह में बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई।

05 अगस्त 2010 को कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।

05 अगस्त 2011 को नासा के वैज्ञआनिकों ने साइंस पत्रिका में मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का दावा किया।

05 अगस्त 2011 को केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को लॉन्च किया गया।

05 अगस्त 2014 को 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र वालेे प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ।

05 अगस्त 2018 को उत्‍तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन किया गया।

05 अगस्त 2018 को ड्राइवर से लेकर गार्ड तक सभी महिला कर्मचारी वाली पहली मालगाड़ी ट्रेन को मुगल सराय जंक्‍शन से रवाना किया गया।

05 अगस्त 2018 को नए रूट के साथ लखनऊ और मुगल सराय के बीच एकात्मता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया।

05 अगस्त 2018 को इंडोनेशिया में आए भूकंप के कारण 82 लोगों की मृत्यु हो गई।

05 अगस्त 2018 को स्‍पेन में कोटिफ फुटबॉल कप टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की अंडर-20 फुटबाल टीम ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर इतिहास रचा।

05 अगस्त 2018 को नीदरलैंड्स ने लगातार आठवीं बार विश्‍व कप महिला हॉकी खिताब जीत लिया।

05 अगस्त 2018 को शीर्ष भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब जीत लिया।

05 अगस्त 2018 को हैती के राष्ट्रपति जोविनेल मोएसे ने देश के अगली प्रधानमंत्री के रूप में जीन हेनरी सिअंत को मनोनीत किया।

05 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 को दी मंजूरी दी।

05 अगस्त 2018 को कानपुर में खुला देश का पहला महिला दारुल कजा खुला।

05 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

05 जनवरी का इतिहास     05 फरवरी का इतिहास

05 मार्च का इतिहास         05 अप्रैल का इतिहास

05 मई का इतिहास          05 जून का इतिहास 

05 जुलाई का इतिहास      05 अगस्त के इतिहास

05 सितम्बर का इतिहास   05 अक्टूबर का इतिहास

05 नवम्बर का इतिहास    05 दिसम्बर का इतिहास

04 अगस्त का इतिहास

04 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 216वॉ (लीप ईयर में 217वॉ) दिन है ,साल मे अभी 149 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

 05अगस्त के इतिहास को जानने के लिए यहां क्लिक करें

04 अगस्त 1265 को एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।

04 अगस्त 1522 मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म को हुआ।

04 अगस्त 1636 को जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गए।

04 अगस्त 1664 संगीतज्ञ लुईस लुली का जन्म को हुआ।

04 अगस्त 1666 को नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।

04 अगस्त 1730 को भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म को हुआ।

04 अगस्त 1792 को ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1805 को आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1845 को प्रसिद्व भारतीय वकील , समाजिक कार्यकर्ता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फिरोजशाह मेरवानजी मेहता का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1870 को ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

04 अगस्त 1875 को बच्चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्म हुआ।

अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

04 अगस्त 1886 को कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।

04 अगस्त 1914 को जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

04 अगस्त 1924 को साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1929 को भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं पार्श्वगायक का किशोर कुमार का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1930 को यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।

04 अगस्त 1931 को भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1937 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन हुआ।

04 अगस्त 1947 को जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्थापना हुई।

04 अगस्त 1954 को पाकिस्तानी सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

04 अगस्त 1956 को देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा में शुरू हुआ।

03 अगस्त का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

04 अगस्त 1961 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें और पहले अश्वेत राष्ट्रपति एवं नोबेल पुरस्कार विजेता बराक ओबामा का जन्म हुआ।

04 अगस्त 1964 को दक्षिणी चीन की टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्धक नौकाओं के बीच युद्ध के दौरान अमरीका की पराजय हुई।

04 अगस्त 1967 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

04 अगस्त 1967 को विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण हुआ।

04 अगस्त 1997 को मोहम्मद ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।

04 अगस्त 1999 को चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

04 अगस्त 2001 को रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता किया गया।

04 अगस्त 2004 को नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

04 अगस्त 2006 को उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ।

04 अगस्त 2007 को मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

04 अगस्त 2007 को नासा ने Phoenix स्पेस्क्राफ्ट लांच किया।

04 अगस्त 2008 को सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

04 अगस्त 2018 को उत्‍तराखंड के मुख्‍य न्‍यायाधीश के. एम. जोसेफ, मद्रास की मुख्‍य न्‍यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा के मुख्‍य न्‍यायाधीश विनीत सरण को उच्‍चतम न्‍यायालय का न्‍यायाधीश नियुक्त किया गया।


04 अगस्त 2018 को राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजसमंद जिले से राज्‍यव्‍यापी राजस्‍थान गौरव यात्रा के पहले चरण की शुरूआत की।

04 अगस्त 2018 को पाकिस्‍तान के ख़ैबर पख़तून प्रांत में बस और टैंकर के टकराने से 20 लोगों की मौत हो गई और लोग 35 घायल हो गये।

04 अगस्त 2018 को रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने बंगलुरू में रक्षा भारत स्‍टार्टअप चुनौती का शुभारंभ किया।

04 अगस्त 2018 को वाराणसी में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्विज्ञान संस्थान- आई.एम.एस. का दर्जा बढ़ाकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स किया गया।

04 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

04 जनवरी का इतिहास     04 फरवरी का इतिहास

04 मार्च का इतिहास         04 अप्रैल का इतिहास

04 मई का इतिहास          04 जून का इतिहास

04 जुलाई का इतिहास      04 अगस्त के इतिहास

04 सितम्बर का इतिहास   04 अक्टूबर का इतिहास

04 नवमबर का इतिहास   04 दिसम्बर का इतिहास

03 अगस्त का इतिहास

03 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 215वॉ (लीप ईयर में 216वॉ) दिन है , साल में अभी 150 दिन बाकी है।

अगस्त के प्रथम सप्ताह को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

04 अगस्त के इतिहास को जानने के लिए यहां क्लिक करें

03 अगस्त को भारत मे हृदय प्रत्यारोपण दिवस मनाया जाता है।

03 अगस्त 1108 को लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

03 अगस्त 1492 को यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

03 अगस्त 1347 को अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी सल्तनत की स्थापना की।

03 अगस्त 1492 को इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।

03 अगस्त 1645 को अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।

03 अगस्त 1678 को राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

03 अगस्त 1749 को चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।

03 अगस्त 1780 को मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

03 अगस्त 1860 को न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।

03 अगस्त 1886 को हिन्दी के प्रसिद्व कवि, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म झांसी के पास चिरगांव गांव में हुआ।

03 अगस्त 1890 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ।

अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें करें

03 अगस्त 1900 को फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

03 अगस्त 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और  फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।

03 अगस्त 1914 को पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा था।

03 अगस्त 1916 को भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।

03 अगस्त 1919 को भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1922 को अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक रॉबर्ट समनर का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1923 को अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

03 अगस्त 1925 को अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

03 अगस्त 1928 को अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1933 को मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।

03 अगस्त 1933 को हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का जन्म हुआ।


03 अगस्त 1934 को एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया।

03 अगस्त 1936 को भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1939 को भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1941को भारतीय सेना के एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1949 को इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की गई।

03 अगस्त़ 1956 को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बलविंदर सिंह संधू का जन्म मुंबई में हुआ।

03 अगस्त 1957 को अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया ।जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

03 अगस्त 1957 को महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन हुआ।

03 अगस्त 1960 को पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

03 अगस्त 1960 को भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1966 को अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1967 को पंजाबी गायक मनमोहन वारिस का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1968 को फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1979 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1981 को फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

03 अगस्त 1984 को अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1984 को भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म हुआ।

03 अगस्त 1985 को बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

03 अगस्त 1990 को स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन हुआ।

03 अगस्त 1993 को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन हुआ।

03 अगस्त 1993 को भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन हुआ।

03 अगस्त 1998 को मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।

03 अगस्त 2000 को ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

03 अगस्त 2003 को अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।

03 अगस्त 2004 को अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।

03 अगस्त 2004 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

03 अगस्त 2005 को महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

03 अगस्त 2006 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

03 अगस्त 2007 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

03 अगस्त 2007 को लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु हुई।

03 अगस्त 2008 को रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन हुआ।

03 अगस्त 2009 को एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।

03 अगस्त 2010 को क्लस्टर बम पर 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।

03 अगस्त 2016 को पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39वें प्रधानमन्त्री बने।

03 अगस्त 2018 को भारत को एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्‍थान का दो वर्ष के लिए अध्‍यक्ष चुन लिया गया।

03 अगस्त 2018 को आंध्रप्रदेश में कुरनूल जिले में ग्रेनाइट की एक खदान में हुए विस्फोट में ग्यारह श्रमिक मारे गए।

03 अगस्त 2018 को लोकसभा ने राष्‍ट्रीय खेल विश्‍वविद्यालय विधेयक 2018 पारित किया।

03 अगस्त 2018 को अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिया में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गए और 80 लोग घायल हुए।

03 अगस्त 2018 को बम्‍बई शेयर बाजार 37 हजार 556 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 11 हजार 361 पर पहुंच गया।

03 अगस्त 2018 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में मुख्‍यमंत्री कन्‍या उत्‍थान योजना की शुरूआत की।

03 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें