11 दिसम्बर का इतिहास

11 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 345 वॉ दिन है, साल में अभी 20 दिन बाकी है।

11 दिसम्बर को हर साल यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस) मनाया जाता है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह और हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
मनाया जाता है।

11 दिसम्बर 1687 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगरनिगम बनाया।

11 दिसम्बर 1882 को तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ ।

11 दिसम्बर 1922 को हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ ।

11 दिसम्बर 1931 को धार्मिक आन्दोलकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ  ।

11 दिसम्बर 1935 को भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म हुआ ।

11 दिसम्बर 1938 को अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का निधन हुआ ।

11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

11 दिसम्बर 1949 को प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ ।

11 दिसम्बर 1969 को शतरंज के प्रसिद्ध खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ ।

11 दिसम्बर 1976 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा युनिसेफ की स्थापना की गई।

11 दिसम्बर 1983 को बँगला देश के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक मोहम्मद इर्शाद ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।

11 दिसम्बर 1997 को ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए क्योटो संधी पर हस्ताक्षर किए गए।

11 दिसम्बर 1998 को प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ ।

11 दिसम्बर 1998 को 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

11 दिसम्बर 2001 को चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

11 दिसम्बर 2002 को स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के स्कड मिसाइलें लदी एक जहाज़ को पकड़ा।

11 दिसम्बर 2003 को मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

11 दिसम्बर 2004 को कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया ।

11 दिसम्बर 2007 को उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई ।

11 दिसम्बर 2012 को भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर का निधन हुआ ।

11 दिसम्बर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास

10 दिसम्बर का इतिहास

10 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 344वॉ  दिन है,साल में अभी 21 दिन बाकी है।

10 दिसम्बर को हर साल विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है ।

10 दिसम्बर को इंतिफादा दिवस (फ़िलिस्तीनियों का आन्दोलन दिवस)मनाया जाता है ।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

10 दिसम्बर 1582 को फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेण्डर का इस्तेमाल शुरू किया।

10 दिसम्बर 1799 को मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।

10 दिसम्बर 1816 को डचो ने सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।

10 दिसम्बर 1870 को प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ ।

10 दिसम्बर 1878 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म हुआ  ।

10 दिसम्बर 1878 को स्वतंत्रता सेनानी ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और भारत के आखरी गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1878 को जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मुहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1887 को ऑस्ट्रिया हेगरी इटली और तत्कालीन ग्रेट ब्रिटेन ने बाल्कन सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

10 दिसम्बर 1896 को स्वेडन के रसायनशास्त्री और नोबेल प्राइज के फाउंडर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1908 को पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय पुरातत्व वैज्ञानिक हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ।

10 दिसम्बर 1942 को भारत और चीन के बीच दोस्ती के प्रतीक माने जाने वाले डाक्टर द्वारिकानाथ कोटनीस का चीन में निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1950 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकार दिवस घोषित किया.

10 दिसम्बर 1960 को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति समाप्त करने की अपील की थी।

10 दिसम्बर 1963 को मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान के. एम.पणीक्कर का निधन हुआ।

10 दिसम्बर 1992 को गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।

10 दिसम्बर 1994 को यासर अराफात वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

10 दिसम्बर 1995 को स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन हो गया ।

10 दिसम्बर 1996 को दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विख्यात संघर्षकर्ता और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने एक नये संविघान पर हस्ताक्षर किये।

10 दिसम्बर 1998 को अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 दिसम्बर 1999 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया गया ।

10 दिसम्बर 2000 को नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित हुए ।

10 दिसम्बर 2001 को भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि के नाम से मशहूर अशोक कुमार का निधन हुआ

10 दिसम्बर 2002 को अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित हो गई ।

10 दिसम्बर 2003 को कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल हुई।

10 दिसम्बर 2004 को ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

10 दिसम्बर 2005 को कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

10 दिसम्बर 2006 को चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन हुआ।

10 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

10 दिसम्बर 2009 को मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलिप चित्रे का निधन हुआ ।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास

09 दिसम्बर का इतिहास

09 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 343वॉ दिन है ,साल में अभी 22 दिन बाकी है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

09 दिसम्बर 1484 को महान कवि एवं संत सूरदास का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1625 को हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।

09 दिसम्बर 1742 को स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1758 को भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।

09 दिसम्बर 1762 को ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

09 दिसम्बर 1825 को सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुलाराम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1889 को असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1898 को बेलूर मठ की स्थापना की गई।

09 दिसम्बर 1910 को फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।

09 दिसम्बर 1913 को भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1917 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के सैनिकों ने उसमानी शासन के सैनिकों को फिलिस्तीन में पराजित किया।

09 दिसम्बर 1918 को भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1924 को हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर हुए।

09 दिसम्बर 1929 को हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1931 को जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

09 दिसम्बर 1941 को चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

09 दिसम्बर 1945 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1946 को प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1946 को देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली मे हुई थी।

09 दिसम्बर 1946 को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्‍म हुआ था।

09 दिसम्बर 1947 को फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।

09 दिसम्बर 1971 को भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में से एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 1972 को फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी फेब्रिस सांतारो  का जन्म हुआ।

09 दिसम्बर 1987 को जार्डन नदी के पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों और ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष आरंभ हुआ।

09 दिसम्बर 1992 को ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।

09 दिसम्बर 1997 को कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 1998 को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।

09 दिसम्बर 1998 को रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।

09 दिसम्बर 2000 को दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़ाकर विकसित देश किया गया।

09 दिसम्बर 2001 को तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ  जिसमे 21 लोग मरे।

09 दिसम्बर 2001 को यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

09 दिसम्बर 2002 को जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।

09 दिसम्बर 2006 को पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र 'हत्फ़-3 ग़ज़नवी' का परीक्षण किया।

09 दिसम्बर 2007 को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।

09 दिसम्बर 2007 को प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन हुआ।

09 दिसम्बर 2008 को इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।

09 दिसम्बर 2009 को भारतीय तबला बादक उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन हुआ।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास

08 दिसम्बर का इतिहास

08 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 342वॉ दिन है,साल में अभी 23 दिन बाकी है।

08 दिसम्बर को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस मनाया जाता है।

08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक हर साल अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाता है।

08 दिसम्बर 1721 को मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म हुआ ।

08 दिसम्बर 1877 को प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ ।

08 दिसम्बर 1897 को हिन्दी जगत के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म हुआ ।

08 दिसम्बर 1900 को भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ।

08 दिसम्बर 1927 को पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ।

08 दिसम्बर 1935 को भारतीय फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ ।

08 दिसम्बर 1946 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ ।

08 दिसम्बर 1947 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ ।

08 दिसम्बर 1983 को ब्रितानी उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।

08 दिसम्बर 1987 को विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।

08 दिसम्बर 1995 को चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता दी गई ।

08 दिसम्बर 1998 को पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

08 दिसम्बर 2000 को ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न हुआ ।

08 दिसम्बर 2000 को फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर के नये उपचार 'गोलनेटमाइन' की  खोजा की।

08 दिसम्बर 2002 को भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

08 दिसम्बर 2003 को निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

08 दिसम्बर 2004 को पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

08 दिसम्बर 2005 को रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।

08 दिसम्बर 2007 को अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये गये ।

08 दिसम्बर 2015 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' का निधन हुआ ।

07 दिसम्बर का इतिहास

07 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 341वॉ दिन है,साल में अभी 24 दिन बाकी है।

07 दिसम्बर को हर साल सशस्त्र सेना झंडा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस मनाया जाता है।

07 दिसम्बर 1782 को 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा हैदर अली का निधन हुआ , ये अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर के शासक बने।

07 दिसम्बर 1879 को भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म हुआ ।

07 दिसम्बर 1825 को भाप से चलने वाला पहला जहाज इंटरप्राइज कोलकाता पहुंचा

07 दिसम्बर 1856 को देश में पहली बार आधिकारिक रुप से हिंदू विधवा का विवाह कराया गया।

07 दिसम्बर 1889 को आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का जन्म हुआ।

07 दिसम्बर 1941 को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर बिना चेतावनी बमबारी की थी।

07 दिसम्बर 1944 को जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

07 दिसम्बर 1954 को भारतीय राजनेता अर्जुन राम मेघवाल का जन्म हुआ ।

07 दिसम्बर 1970 को पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

07 दिसम्बर 1972 को अमरीका ने चंद्रमा के लिए अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

07 दिसम्बर 1988 को अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर हुए ।

07 दिसम्बर 1983 को मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत हुई ।

07 दिसम्बर 1995 को अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति  पर पहुँच गया।

07 दिसम्बर 1995 को दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी हुआ ।

07 दिसम्बर 2001 को कंधार में तालिबान ने हथियार डाले।

07 दिसम्बर 2001 को विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए ।

07 दिसम्बर 2002 को तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।

07 दिसम्बर 2003 को भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का निधन हुआ ।

07 दिसम्बर 2004 को हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किए ।

07 दिसम्बर 2007 को यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिक की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित करनी पड़ी ।

07 दिसम्बर 2008 को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।

07 दिसम्बर 2008 को भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

07 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

07 जनवरी का इतिहास    07 फरवरी का इतिहास

07 मार्च का इतिहास        07 अप्रैल का इतिहास

07 मई का इतिहास         07 जून का इतिहास

07 जुलाई का इतिहास     07 अगस्त का इतिहास

07 सितम्बर का इतिहास  07 अक्टूबर का इतिहास

07 नवम्बर का इतिहास   07 दिसम्बर का इतिहास

06 दिसम्बर का इतिहास

06 दिसम्बर ग्रेगोरियन  कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 350वाॅ दिन है, साल में अभी 25 दिन बाकी है।

06 दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा दिवस और होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया जाता है।

06 दिसम्बर 1732 को ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।

06 दिसम्बर 1896 को मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का जन्म हुआ।

06 दिसम्बर 1907 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

06 दिसम्बर 1917 को फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

06 दिसम्बर 1926 को फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए।

06 दिसम्बर 1946 को हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

06 दिसम्बर 1956 को एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भीमराव आम्बेडकर का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 1978 को यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

06 दिसम्बर 1990 को युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

06 दिसम्बर 1992 को अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

06 दिसम्बर 1997 को क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

06 दिसम्बर 1998 को बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत हुई , इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

06 दिसम्बर 1998 को परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 1998 को ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

06 दिसम्बर 1999 को इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार हुए।

06 दिसम्बर 2001 को अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत हुए ।

06 दिसम्बर 2002 को स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।

06 दिसम्बर 2007 को आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

06 दिसम्बर 2008 को भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

06 दिसम्बर 2009 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का निधन हुआ।

06 दिसम्बर 2012 को मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए ।

06 दिसम्बर 2015 को प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का निधन हुआ।

06 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

06 जनवरी का इतिहास    06 फरवरी का इतिहास

06 मार्च का इतिहास        06 अप्रैल का इतिहास

06 मई का इतिहास          06 जून का इतिहास

06 जुलाई का इतिहास      06 अगस्त का इतिहास

06 सितम्बर का इतिहास   06 अक्टूबर का इतिहास 

05 दिसम्बर का इतिहास

05 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 349वॉ दिन है,साल में अभी 26 दिन बाकी है।

05 दिसम्बर 1732 को ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रथम गवर्नर वारेन हेस्टींग का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1894 को भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1894 को भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1917 को रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम सन्धि हुई।

05 दिसम्बर 1917 को कनाडा में दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।

05 दिसम्बर 1922 को ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।

05 दिसम्बर 1924 को स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1932 को हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1938 को गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1941 को प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1950 भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1951 को प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यक अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1955 को प्रसिद्ध शायर मजाज़ का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1955 को लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को घर घर की चीज बना देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।

05 दिसम्बर 1961 को परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 1969 को भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ।

05 दिसम्बर 1971 को भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

05 दिसम्बर 1973 को गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

05 दिसम्बर 1974 को माल्टा गणराज्य घोषित किया गया।

05 दिसम्बर 1997 को भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया गया।

05 दिसम्बर 1998 को रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत हुआ

05 दिसम्बर 1999 को चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

05 दिसम्बर 2000 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

05 दिसम्बर 2000 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

05 दिसम्बर 2001 को अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

05 दिसम्बर 2001 को अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

05 दिसम्बर 2003 को चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु हुई । जबकि 160 घायल हुए।

05 दिसम्बर 2003 को राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ हआ।

05 दिसम्बर 2003 को चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी हईं।

05 दिसम्बर 2005 को एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

05 दिसम्बर 2013 को दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।

05 दिसम्बर 2006 को जोसेफ कबीला चार दशकों में कांगो के लोकतांत्रिक ढंग से पहले राष्ट्रपति चुने गए।

05 दिसम्बर 2007 को अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया।

05 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।

05 दिसम्बर 2008 क रूस के राष्ट्रपति दामित्री मेदेवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

04 दिसम्बर का इतिहास

04 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 338वॉ दिन है,साल में अभी 27 दिन बाकी है।

04 दिसम्बर को हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

04 दिसम्बर 1748 को फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ।इन्होंने क्लोरीन में पाई जाने वाली दुर्गंध दूर करने की विशेषता का पता लगाया।

04 दिसम्बर 1829 को वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।

04 दिसम्बर 1860 को गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

04 दिसम्बर 1888 को इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।

04 दिसम्बर 1899 को पहली बार टाईफाईड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।

04 दिसम्बर 1952 को दक्षिणी अमरीका में अटलांटिक महासागर में स्थित बरमूडा द्वीप के बारे में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ्रेंस आरंभ हुई।

04 दिसम्बर 1959 को भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए।

04 दिसम्बर 1967 को देश के पहले रॉकेट 'रोहिणी आरएच 75 का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

04 दिसम्बर 1996 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल अभियान शुरु किया।

04 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

04 जनवरी का इतिहास     04 फरवरी का इतिहास

04 मार्च का इतिहास         04 अप्रैल का इतिहास

04 मई का इतिहास          04 जून का इतिहास

04 जुलाई का इतिहास      04 अगस्त के इतिहास

04 सितम्बर का इतिहास   04 अक्टूबर का इतिहास

04 नवमबर का इतिहास   04 दिसम्बर का इतिहास

03 दिसम्बर का इतिहास

03 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 337 वॉ दिन है,साल में अभी 28 दिन बाकी है।

03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस मनाया जाता है।

03 और 04 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी दिवस के रूप में याद किया जाता है।

03 दिसम्बर 1790 को लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया।

03 दिसम्बर 1793 को बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

03 दिसम्बर 1828 को एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

03 दिसम्बर 1829 को वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

03 दिसम्बर 1860 को मारगाओ निवासी अगस्टिनो लोउरेंको ने पेरिस से रसायन शा में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। संभवतः वे प्रथम भारतीय थे, जिन्होंने विदेश से अपनी डाक्टरेट की डिग्री पूरी की थी।

03 दिसम्बर 1882 को भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1884 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद, भारत के प्रथम राष्ट्रपति का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1888 को  प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेश चन्द्र मजूमदार का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1943 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फेंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तुर्की के राष्ट्रपति इस्मत इनोनु द्वितीय काईरो सम्मेलन में मिले।

03 दिसम्बर 1957 को  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' का निधन हो गया ।

03 दिसम्बर 1959 को भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

03 दिसम्बर 1967 को भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच 75 को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

03 दिसम्बर 1972 को होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।

03 दिसम्बर 1974 को एक हालैंड (डच) यात्री विमान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी 191 यात्रियों की मौत हो गई।

03 दिसम्बर 1975 को लाओस गणराज्य घोषित किया गया ।

03 दिसम्बर 1977 को जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

03 दिसम्बर 1979 को भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन हुआ ।

03 दिसम्बर 1980 को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो की लिस्बन में विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

03 दिसम्बर 1982 को टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1889 को स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1903 को हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म हुआ ।

03 दिसम्बर 1913 को हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म हुआ।

03 दिसम्बर 1994 को ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न हुआ ।

03 दिसम्बर 1999 को चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

03 दिसम्बर 1999 को विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन हुआ ।

03 दिसम्बर 2000 को विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

03 दिसम्बर 2000 को आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

03 दिसम्बर 2001 को गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट हुए

03 दिसम्बर 2002 को यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

03 दिसम्बर 2004 को पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज की।

03 दिसम्बर 2004 को ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत हुई ।

03 दिसम्बर 2008  मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

03 दिसम्बर 2011 को फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ ।

03 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

02 दिसम्बर का इतिहास

02 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 336 वॉ दिन है,साल में अभी 29 दिन बाकी है।

02 दिसम्बर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।

02 दिसम्बर 1901 को हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1912 को दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1937 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1939 को प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1963 को प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1982 को स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित हुइ।

02 दिसम्बर 1988 को  बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

02 दिसम्बर 1995 को बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा हुई।

02 दिसम्बर 1996 प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य रहे मर्री चेन्ना रेड्डी का निधन हुआ।

02 दिसम्बर 2002 को प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

02 दिसम्बर 2005 को पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

02 दिसम्बर 2006 को फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल हुए।

02 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

02 दिसम्बर 2008 को पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

02 दिसम्बर 2014 को हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन हुआ।

01 दिसम्बर का इतिहास

01 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 335वॉ दिन है, साल में अभी 30 दिन बाकी है।

01 दिसम्बर 1640 को स्पेनिश शासन के 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तगाल स्वतंत्र हुआ।

01 दिसम्बर 1825 को रूस के बाहर निकल जाने के साथ ही यूरोपीय देशों का पवित्र संघ नामक गठबंधन टूट गया।

01 दिसम्बर 1885 को भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1886 को देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1897 को इटली और विश्व के अत्यंत छोटे गणराज्य सैन मैरीनो के मध्य, जो इटली के बीच में स्थित है,  अनाक्रमण संधि हुई।

01 दिसम्बर 1924 को एस्टोनिया में समाजवादी तख्तापलट का प्रयास विफल रहा।

01 दिसम्बर 1933 को भारत में कोलकाता और ढाका के बीच पहले यात्री विमान सेवा की शुरूआत हुई।

01 दिसम्बर 1954 को प्रसिद्ध समाजसेविका और 'नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य मेधा पाटकर का जन्म हुआ।

01 दिसम्बर 1955 को अमरीकी राज्य अलबामा में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।

01 दिसम्बर 1959 को बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

01 दिसम्बर 1962 को भारत-चीन जंग में अहम भूमिका निभाने वाले परम वीर चक्र से नवाजे गए मेजर शैतान सिंह का जन्म हुआ था।

01 दिसम्बर 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

01 दिसम्बर 1965 को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना हुई।

01 दिसम्बर 1973 को इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

01 दिसम्बर 1974 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) सुचेता कृपलानी का निधन हुआ।

01 दिसम्बर 1976 को अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

01 दिसम्बर 1991 को एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।

01 दिसम्बर 2010 से इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना शुरू की गई थी।

01 दिसम्बर 2011 को संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति के अध्यक्ष पद पर भारतीय उम्मीदवार दिलीप लाहिरी दोबारा निर्वाचित हुए थे।

01 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

01 जनवरी का इतिहास     01 फरवरी का इतिहास

01 मार्च का इतिहास         01 अप्रैल का इतिहास

01 मई का इतिहास          01 जून का इतिहास

01 जुलाई का इतिहास      01 अगस्त का इतिहास

01 सितम्बर का इतिहास   01 अक्टूबर का इतिहास

01 नवम्बर का इतिहास    01 दिसम्बर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास

30 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 334वॉ दिन है,साल में अभी 31 दिन बाकी है।

30 नवम्बर 1667 को जोनाथन स्विफ़्ट नामक आयरलैंड के लेखक का डबलिन में निधन हुआ

30 नवम्बर 1731 को बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।

30 नवम्बर 1759 को दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।

30 नवम्बर 1804 को फ़्रांस के आविष्कारक जोज़ेफ़ कोनियो का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

30 नवम्बर 1822 को ब्रिटेन के चिकित्सक और चेचक के टीके की खोज करने वाले एडवर्ड जोन्ज़ का निधन हुआ।

30 नवम्बर 1858 को सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।

30 नवम्बर 1909 को पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन हुआ।

30 नवम्बर 1931 को भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म हुआ, इनके अध्ययन का मुख्य विषय "प्राचीन भारतीय इतिहास" है।

30 नवम्बर 1939 को तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

30 नवम्बर 1961 को तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।

30 नवम्बर 1963 को नागालैंड की स्थापना हुई।

30 नवम्बर 1994 को पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया।

30 नवम्बर 1999 को विश्व के बडे मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उदघाटन हुआ।

30 नवम्बर 1999 को अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ शुरू हुआ।

30 नवम्बर 2000 को प्रियंका चोपडा मिस वर्ल्ड बनी।

30 नवम्बर 2010 को भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन।

30 नवम्बर 2011 को पाकिस्तान सरकार ने विश्व समाचार चैनल बीबीसी को वृतचित्र सीक्रेट पाकिस्तान को दिखाने के कारण प्रसारण पर रोक लगा दी।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास 

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास 

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास

30 सितम्बर का इतिहास    30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास 

29 नवम्बर का इतिहास

29 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 333वॉ दिन है, साल में अभी 32 दिन बाकी है।

29 नवम्बर 1516 को फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

29 नवम्बर 1775 को सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

29 नवम्बर 1830 को पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

29 नवम्बर 1870 को ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।

29 नवम्बर 1916 को अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

29 नवम्बर 1944 को अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

29 नवम्बर 1949 को पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

29 नवम्बर 1961 को दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

29 नवम्बर 1970 को हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

29 नवम्बर 1987 को कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत हुई।

29 नवम्बर 1989 को तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

29 नवम्बर 2012 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवम्बर 2015 को अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ।

29 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

29 जनवरी का इतिहास    29 फरवरी का इतिहास

29 मार्च का इतिहास         29 अप्रैल का इतिहास

29 मई का इतिहास          29 जून का इतिहास

29 जुलाई का इतिहास      29 अगस्त का इतिहास

29 सितम्बर का इतिहास   29 अक्टूबर का इतिहास

29 नवम्बर का इतिहास    29 दिसम्बर का इतिहास

28 नवम्बर का इतिहास

28 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 332वॉ दिन है, साल में अभी 33 दिन बाकी है।

28 नवम्बर 1520 को फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

28 नवम्बर 1660 को लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

28 नवम्बर 1676 को बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

28 नवम्बर 1814 को द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

28 नवम्बर 1821 को पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

28 नवम्बर 1854 को डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।

28 नवम्बर 1875 को ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।

28 नवम्बर 1890 को भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1893 क न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

28 नवम्बर 1912 इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

28 नवम्बर 1919 को अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।

28 नवम्बर 1927 को प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म हुआ।

28 नवम्बर 1932 को फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।

28 नवम्बर 1939 को बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1945 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ।

28 नवम्बर 1954 को महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1956 चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

28 नवम्बर 1960 को मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

28 नवम्बर 1962 को बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सी डे का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1966 को डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

28 नवम्बर 1971 को ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।

28 नवम्बर 1975 को वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया।

28 नवम्बर 1981 को हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1989 को हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन हुआ ।

28 नवम्बर 1990 को चुनावों के उपरान्त ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा और जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

28 नवम्बर 1994 को प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन हुआ।

28 नवम्बर 1996 को कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

28 नवम्बर 1997 को प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

28 नवम्बर 1999 को एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

28 नवम्बर 2001 को नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

28 नवम्बर 2002 को कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

28 नवम्बर 2006 को नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न हुई ।

28 नवम्बर 2007 को दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

28 नवम्बर 2011 को मिश्र में प्रथम आम चुनाव में 270 सदस्यों वाली शूरा काउंसिल के सदस्यों को चुनने की प्रक्रिया का पहला चरण संपन्न हुआ।

28 नवम्बर 2012 को सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

28 जनवरी का इतिहास    28 फरवरी का इतिहास

28 मार्च का इतिहास        28 अप्रैल का इतिहास

28 मई का इतिहास         28 जून का इतिहास

28 जुलाई का इतिहास   28 अगस्त का इतिहास

28 सितम्बर का इतिहास  28 अक्टूबर का इतिहास

28 नवम्बर का इतिहास   28 दिसम्बर का इतिहास

27 नवम्बर का इतिहास

27 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 331वाँ दिन है,साल में अभी 34 दिन बाकी है।

27 नवम्बर 1001 को हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।

27 नवम्बर 1095 को पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।

27 नवम्बर 1237 को रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।

27 नवम्बर 1795 को पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।

27 नवम्बर 1807 को पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।

27 नवम्बर 1815 को पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।

27 नवम्बर 1881 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का जन्म हुआ।

27 नवम्बर 1888 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ।

27 नवम्बर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की स्थापना की गई ।

27 नवम्बर 1907 को प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ।

27 नवम्बर 1912 को अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

27 नवम्बर 1932 को पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।

27 नवम्बर 1940 को मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का जन्म हुआ।

27 नवम्बर 1949 को जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।

27 नवम्बर 1953 को अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

27 नवम्बर 1966 को उरुग्वे ने संविधान अपनाया।

27 नवम्बर 1967 को फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।

27 नवम्बर 1971 को सोवियत रूस के 'मार्स आॅर्बिटर' द्यारा मंगल ग्रह पर उतारा गया।

27 नवम्बर 1975 को गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

27 नवम्बर 1976 को मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन हुआ।

27 नवम्बर 1978 को भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन हुआ।

27 नवम्बर 1995 को मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' 1995 चुनी गईं।

27 नवम्बर 1999 को हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

27 नवम्बर 2000 को फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते।

27 नवम्बर 2002 को प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन हुआ।

27 नवम्बर 2002 को बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।

27 नवम्बर 2004 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

27 नवम्बर 2007 को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।

27 नवम्बर 2008 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ।

27 नवम्बर 2008 को छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।

27 नवम्बर 2011 को भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन हुआ।

27 नवम्बर 2014 को आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।

27 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

27 जनवरी का इतिहास    27 फरवरी का इतिहास

27 मार्च का इतिहास        27 अप्रैल का इतिहास

27 मई का इतिहास         27 जून का इतिहास

27 जुलाई का इतिहास     27 अगस्त का इतिहास

27 सितम्बर का इतिहास  27 अक्टूबर का इतिहास

27 नवम्बर का इतिहास   27 दिसम्बर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास

26 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 330वाँ दिन है,साल में अभी 35 दिन बाकी है।

26 नवम्बर को विधि दिवस (संविधान दिवस),मद्य निषेध दिवस और विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

26 नवम्बर 1527 को पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।

26 नवम्बर 1688 को फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

26 नवम्बर 1703 को भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।

26 नवम्बर 1754 को प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1881 को प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1885 को पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई।

26 नवम्बर 1894 को जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ का 37 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

26 नवम्बर 1919 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1921को देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ था।

26 नवम्बर 1922 को अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1922 को हावर्ड कार्टर और यहोवा कार्नार्वन 2000 वर्ष पुराने पिरामीड में घुसने वाले पहले व्यक्ति बने, उन्होंने फराओ तूतनखामन के मकवरे में प्रवेश किया।

26 नवम्बर 1926 को भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1926 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1923 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का जन्म हुआ।

26 नवम्बर 1932 को महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।

26 नवम्बर 1948 को नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।

26 नवम्बर 1949 को आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया और भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया।

26 नवम्बर 1953 को ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।

26 नवम्बर 1960 को भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।

26 नवम्बर 1967 को लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।

26 नवम्बर 1974 को नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मरे।

26 नवम्बर 1984 को इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

26 नवम्बर 1990 को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।

26 नवम्बर 1992 को ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।

26 नवम्बर 1996 को मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' को अंतरिक्ष में भेजा।

26 नवम्बर 1996 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में 'आयल फ़ॉर फ़ुड डील' प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

26 नवम्बर 1997 को पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।

26 नवम्बर 1998 को तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।

26 नवम्बर 1998 को कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

26 नवम्बर 1998 को माहे (सेशल्स) में इस्रायल की 'लीनोर अबार्गिल' 1998 की 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।

26 नवम्बर 1998 को टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।

26 नवम्बर 2001 को नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये और देश में आपातकाल लागू किया गया।

26 नवम्बर 2002 को बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।

26 नवम्बर 2006 को इराक में बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।

26 नवम्बर 2008 को भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ।

26 नवम्बर 2012 को अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।

26 नवम्बर 2014 को प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन हुआ।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास

25 नवम्बर का इतिहास

25 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 329वॉ दिन है,साल में अभी 36 दिन बाकी है।

25 नवम्बर को विश्व मांसाहार रहित दिवस मनाया जाता है

25 नवम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा खत्म करने वाले दिन के रूप में घोषित किया है।

25 नवम्बर 1667 को रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।

25 नवम्बर 1716 को अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।

25 नवम्बर 1744 को आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जानलेवा हमले किये और लूटपाट किया ।

25 नवम्बर 1758 को ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।

25 नवम्बर 1866 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ ।

25 नवम्बर 1867 को अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

25 नवम्बर 1879 को प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का निधन हुआ।

25 नवम्बर 1890 को भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।

25 नवम्बर 1898 को मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस  का जन्म हुआ।

25 नवम्बर 1922 को ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म हुआ ।

25 नवम्बर 1930 को जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।

25 नवम्बर 1936 को जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।

25 नवम्बर 1937 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन हुआ ।

25 नवम्बर 1940 को चीन कोरिया विवाद में कूदा, उसकी सेनाओं ने यालू नदी को पार किया।

25 नवम्बर 1941 को लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।

25 नवम्बर 1941 को मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म हुआ ।

25 नवम्बर 1945 को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई।

25 नवम्बर 1948 को भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

25 नवम्बर 1949 को स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

25 नवम्बर 1951 को अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत हुई ।

25 नवम्बर 1952 को जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।

25 नवम्बर 1960 को टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

25 नवम्बर 1963 को अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी का अंतिम संस्कार हुआ था।

25 नवम्बर  1973 को ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था।

25 नवम्बर 1974 को संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन हुआ

25 नवम्बर  1974 को नेपाल में एक पुल के ढहने से लगभग 140 लोग मरे।

25 नवम्बर 1975 को सूरीनाम आज ही के दिन आजाद हुआ था।

25 नवम्बर 1975  हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन हुआ ।

25 नवम्बर 1981 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का निधन हुआ।

25 नवम्बर  1984 को भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ।

25 नवम्बर 1987 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का निधन हुआ ।

25 नवम्बर 1998 को पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम 'भक्तर शिकन' नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

25 नवम्बर  2001 को बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।

25 नवम्बर 2001 को 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद' (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी।

25 नवम्बर  2002 को लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए ।

25 नवम्बर 2004 को पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।

25 नवम्बर 2006 को कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ हुआ

25 नवम्बर 2007 को पाकिस्तान में आम यचुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।

25 नवम्बर 2011 को रूस के बेंकूवर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रोटोन-एम राकेट द्वारा चीनी संचार उपग्रह एशियासेट 7 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

25 नवम्बर 2014 को भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ ।

25 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

25 जनवरी का इतिहास    25 फरवरी का इतिहास  

25 मार्च का इतिहास        25 अप्रैल का इतिहास   

25 मई का इतिहास         25 जून का इतिहास  

25 जुलाई का इतिहास    25 अगस्त का इतिहास  

25 सितम्बर का इतिहास  25 अक्टूबर का इतिहास  

25 नवम्बर का इतिहास   25 दिसम्बर का इतिहास

24 नवम्बर का इतिहास

24 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 328वॉ दिन है , साल में अभी 37 दिन बाकी है।

24 नवम्बर 1434 को लंदन में टेम्स नदी का पानी का बर्फ के रूप में जम गया।

24 नवम्बर 1675 को सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का निधन हुआ।

24 नवम्बर 1759 को इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

24 नवम्बर 1831 को ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।

24 नवम्बर 1859 को चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पिसीज’का प्रकाशन हुआ।

24 नवम्बर 1871 को नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ।

24 नवम्बर 1877 को डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमशेद जी पेटिगरा का जन्म हुआ था।

24 नवम्बर 1881 को भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का जन्म हुआ।

24 नवम्बर 1899 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म हुआ।

24 नवम्बर 1903 को क्लाइड कोलमैन ने आॅटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।

24 नवम्बर 1926 को प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।

24 नवम्बर 1929 को भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी का जन्म हुआ।

24 नवम्बर 1936 को असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म हुआ।

24 नवम्बर 1944 को प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ।

24 नवम्बर  1950 को अमेरिका में आए भयानक तूफान ने तबाही मचाई थी।

24 नवम्बर 1955 को क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाडि़यों में शुमार इयान बॉथम का जन्म हुआ था।

24 नवम्बर 1963 को अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की आज ही के दिन में हत्या कर दी गई थी।

24 नवम्बर 1966 को कांगो की राजधानी किंशासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

24 नवम्बर 1966 को स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमे 82 यात्रियों की मौत हुई।

24 नवम्बर 1986 को तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

24 नवम्बर 1988 को एंटी डिफेक्शन कानून (दल बदल कानून )के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

24 नवम्बर 1989 को चेकेस्लोवाकिया में एक नए युग की शुरूआत हुई थी जब तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे दिया था।

24 नवम्बर 1992 को चीन के घरेलू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 141 लोगों की मौत हो गई।

24 नवम्बर 1998 को एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 नवम्बर 1999 को एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

24 नवम्बर 2001 को नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान को मार डाला।

24 नवमबर 2003 को हिंदी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ था।

24 नवम्बर 2006 को पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

24 नवम्बर 2007 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।

24 नवम्बर 2008 को मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास

23 नवम्बर का इतिहास

23 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 327वॉ दिन है, साल में अभी 38 दिन बाकी है।

23 नवम्बर 960 को जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।

23 नवम्बर 1165 को पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।

23 नवम्बर 1744 को  ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।

23 नवम्बर 1873 को वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।

23 नवम्बर 1890 को नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।

23 नवम्बर 1890 को इटली में आम चुनाव हुये।

23 नवम्बर 1892 को लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।

23 नवम्बर 1897 को प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ।

23 नवम्बर 1897 को जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।

23 नवम्बर 1904 को अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।

23 नवम्बर 1909 को राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।

23 नवम्बर 1912 को क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन हुआ।

23 नवम्बर 1914 को हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृष्ण चन्दर का जन्म हुआ।

23 नवम्बर 1923 को जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।

23 नवम्बर 1926 को आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ ।

23 नवम्बर 1927 को ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।

23 नवम्बर 1930 को प्रसिद्ध पार्श्वगायिका गीता दत्त का जन्म हुआ ।

23 नवम्बर 1937 को प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ ।

23 नवम्बर 1946 को वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में भीषण आग लगने से छह हजार लोगों की मौत हुई ।

23 नवम्बर 1967 को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

23 नवम्बर 1971 को चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।

23 नवम्बर 1976 को फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।

23 नवम्बर 1977 को संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का निधन हुआ ।

23 नवम्बर 1980 को इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।

23 नवम्बर 1983 को भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

23 नवम्बर 1984 को लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

23 नवम्बर 1990 को रोल्ड डाॅल 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार का निधन हो गया ।

23 नवम्बर 1996 को इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।

23 नवम्बर 1997 को साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

23 नवम्बर 2002 को जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई ।

23 नवम्बर 2002 को नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।

23 नवम्बर 2006 को अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।

23 नवम्बर 2007 को आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।

23 नवम्बर 2008 को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।

23 नवम्बर 2009 को फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गई ।

23 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

23 जनवरी का इतिहास     23 फरवरी का इतिहास 

23 मार्च का इतिहास         23 अप्रैल का इतिहास  

23 मई का इतिहास          23 जून का इतिहास  

23 जुलाई का इतिहास      23 अगस्त का इतिहास

23 सितम्बर का इतिहास   23 अक्टूबर का इतिहास  

23 नवम्बर का इतिहास    23 दिसम्बर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास

22 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 326वॉ दिन है, साल में अभी 39 दिन बाकी है।

22 नवम्बर 1517 को सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।

22 नवम्बर 1540 को  इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

22 नवम्बर 1675 को अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।

22 नवम्बर 1707 को राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।

22 नवम्बर 1808 को दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1830 को चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

22 नवम्बर 1830 को अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की सेना की मुख्य सदस्य झलकारी बाई का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1842 को अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ  ।

22 नवम्बर 1877 को थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया।

22 नवम्बर 1882 को भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1892 को एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार करने वाली मीरा बेन का जन्म हुआ ।

22 नवम्बर 1899 को स्वतंत्रता सेनानी ,राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा(अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1899 को वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म हुआ ।

22 नवम्बर 1906 को अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।

22 नवम्बर 1916 को वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म हुआ ।

22 नवम्बर 1939 को 'समाजवादी पार्टी' के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1940 को अमेरिका के रिचमंड हिल्स में रेल दुर्घटना में 79 लोगों की मृत्यु हो गई।

22 नवम्बर 1943 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।

22 नवम्बर 1943 को पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था।

22 नवम्बर 1943 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन थियोडोर रूज्वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।

22 नवम्बर 1963 को अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या हुई ।

22 नवम्बर 1963 को नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाने पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1967 को संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।

22 नवम्बर 1968 को मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।

22 नवम्बर 1971 को भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

22 नवम्बर 1975 को जुआन कालोर्स स्पेन के राजा बने।

22 नवम्बर 1981 को मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।

22 नवम्बर 1986 को ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।

22 नवम्बर 1990 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

22 नवम्बर 1992 को असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई ।

22 नवम्बर 1997 को भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।

22 नवम्बर 1998 को बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

22 नवम्बर 2005 को अंगेला मैर्केल जर्मनी में चांसलर के पद पर नियुक्त होने  वाली पहली महिला चांसलर बनीं।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास